लखनऊ: SSC कॉन्स्टेबल GD परीक्षा समेत ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में नकल करवाने वाले सॉल्वर गैंग ने एग्जाम सिस्टम में सेंध लगाने के लिए दोहरी व्यवस्था कर रखी थी। पहली कोशिश प्रॉक्सी सर्वर के जरिए अभ्यर्थी के कंप्यूटर को बाहर से एक्सेस करने की होती थी। परीक्षा केंद्र का जैमर बाधा बना या प्रॉक्सी सिस्टम फेल हुआ तो गैंग मॉडिफाइड मॉनिटर का इस्तेमाल करता था।

गैंग की तैयारी परीक्षा वाले दिन नहीं, बल्कि कंप्यूटर लैब तैयार करते समय ही शुरू हो जाती थी। लैब के सामान्य नेटवर्क के अलावा अलग LAN केबल बिछाकर प्रॉक्सी सर्वर को परीक्षा नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता बनाया जाता था। ग्रेटर नोएडा के बालाजी डिजिटल जोन में ऐसी दो अलग लाइनें बिछाई गई थीं। ऐसी ही व्यवस्था उत्तराखंड के दो इंस्टिट्यूट में भी की गई थी। लैपटॉप छिपाकर प्रॉक्सी सर्वर भी तैयार किए गए थे। यानी परीक्षा शुरू होने से पहले ही सिस्टम में बाहर से दाखिल होने का 'चोर दरवाजा' तैयार रहता था।

मॉनिटर में था राउटरगैंग ने प्रॉक्सी के नाकाम होने की स्थिति के लिए मॉडिफाइड TFT मॉनिटर को बैकअप के तौर पर तैयार रखा था। मॉनिटर में Raspberry Pi चिप और 68 राउटर फिट किए जाते थे। इन मॉनिटर को नेटवर्क से जोड़कर स्क्रीन की जानकारी बाहर पहुंचाई जाती थी। STF द्वारा गिरफ्तार किया गया अलवर निवासी लोकेश मॉडिफाइड TFT मॉनिटर तैयार करने का मास्टरमाइंड है।

मॉडिफाइड मॉनिटर की चिप और राउटर के जरिए अलग Wi-F1 नेटवर्क तैयार किया जाता था। इसी नेटवर्क के जरिए स्क्रीन की जानकारी बाहर मौजूद सॉल सॉल्वर तक पहुंचाई जाती थी। मामले में गिरफ्तार लोकेश की पांच WhatsApp चैट से भी इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।

ग्राम पंचायत अधिकारी गैंग का सॉल्वरबागपत निवासी कर्मवीर ग्राम पंचायत अधिकारी की नौकरी के साथ सॉल्वर गैंग के लिए काम करता था। चार्जशीट के मुताबिक, गैग में उसकी पहचान 'अरुण' नाम से थी। उसे अभ्यर्थी के कप्यूटर का लिक भेजा जाता और वह बागपत में बैठकर रिमोट एक्सेस हल करता था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.