बागपत निवासी कर्मवीर ग्राम पंचायत अधिकारी की नौकरी के साथ सॉल्वर गैंग के लिए काम करता था। चार्जशीट के मुताबिक गैंग में उसकी पहचान 'अरुण' नाम से थी। उसे अभ्यर्थी के कंप्यूटर का लिंक भेजा जाता और वह बागपत में बैठकर रिमोट एक्सेस के जरिए उसका पेपर हल करता था। जांच में बालाजी डिजिटल जोन के अभ्यर्थी साकिर की परीक्षा हल करने में भी उसकी भूमिका सामने आई है। इससे पहले 2024 में नकल के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद वह करीब एक साल निलंबित भी रहा था।

  • एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा समेत ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग ने एग्जाम सिस्टम में सेंध लगाने के लिए दोहरी व्यवस्था कर रखी थी। पहली कोशिश प्रॉक्सी सर्वर के जरिए अभ्यर्थी के कंप्यूटर को बाहर से एक्सेस करने की होती थी।
  • परीक्षा केंद्र का जैमर बाधा बना या प्रॉक्सी सिस्टम फेल हुआ तो गैंग मॉडिफाइड TFT (स्क्रीन) का इस्तेमाल करता था। जांच के लिहाज से यह तरीका ज्यादा खतरनाक था, क्योंकि इसमें मुख्य परीक्षा कंप्यूटर के सिस्टम में छेड़छाड़ के सामान्य डिजिटल निशान या लॉग नहीं मिलते थे। इसके चलते यह पता करना मुश्किल होता कि किन अभ्यर्थियों के पेपर सॉल्व कराए गए।

ऐसे हो रहे थे प्रोक्सी सर्वर तैयारगैंग की तैयारी परीक्षा वाले दिन नहीं, बल्कि कंप्यूटर लैब तैयार करते समय ही शुरू हो जाती थी। लैब के सामान्य नेटवर्क के अलावा अलग LAN केबल बिछाकर प्रॉक्सी सर्वर को परीक्षा नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता बनाया जाता था। ग्रेटर नोएडा के बालाजी डिजिटल जोन में ऐसी दो अलग लाइनें बिछाई गई थीं। इसी तरह उत्तराखंड के दो इंस्टीट्यूट में भी किया गया था। लैपटॉप छिपाकर प्रॉक्सी सर्वर भी तैयार किए गए थे।


हथेली से भी छोटे कंप्यूटर पर बनाया था जुगाड़
  • गैंग ने प्रॉक्सी के नाकाम होने की स्थिति के लिए मॉडिफाइड TFT को बैकअप के तौर पर तैयार रखा था। जिस अभ्यर्थी को नकल करानी होती थी, उसके कंप्यूटर पर सामान्य TFT की जगह पहले से तैयार खास TFT लगाई जाती थी। इसके भीतर Raspberry Pi यानी हथेली से भी छोटा कंप्यूटर और 6E राउटर फिट किए जाते थे। बाहर से यह सामान्य मॉनिटर की तरह दिखाई देती थी, लेकिन इसे नेटवर्क से जोड़कर स्क्रीन की जानकारी बाहर पहुंचाई जा सकती थी। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया अलवर निवासी लोकेश मॉडिफाइड TFT तैयार करने का मास्टरमाइंड है।
  • परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और दूसरे वायरलेस संपर्क रोकने के लिए लगाए जाने वाले जैमर से बचने की भी गैंग ने तकनीकी काट निकाल रखी थी। TFT में 6E राउटर और Raspberry Pi लगाकर अलग Wi-Fi नेटवर्क तैयार किया जाता था। 6E राउटर 6जी की बैंडविड्थ पर काम करता था। जिसके चलते जैमर का उन पर कोई असर नहीं होता था। इसी नेटवर्क के जरिए स्क्रीन की जानकारी बाहर मौजूद सॉल्वर तक पहुंचाई जाती थी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.