UP Police SI Recruitment 2026 Fake Notice: यूपी पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे युवा अब नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कोई भी नया नोटिस देख लें तो अक्सर कैंडिडेट्स उसे सच मान बैठते हैं, बिना यह जानें कि क्या वाकई में यह नोटिस सही है या नहीं। बीते दिनों से यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती से जुड़ा ऐसा ही एक नोटिस खूब देखने में आ रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में दोरगा के 3212 पदों पर नई भर्ती आने के बारे में बताया गया है।


इस नोटिस में दावा किया गया है कि 2026-27 में यूपी एसआई (पुरुष/महिला) के कुल 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त हुई है। कैटेगिरी वाइज पोस्ट भी बताए गए हैं। अगर आपने भी यह नोटिस देखा और इसे सच मान बैठे हैं, तो आपके लिए यूपीआरपीपीबी ने जरूरी जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPRRPB) ने बताया है कि यह नोटिस फर्जी है और इसपर भरोसा ना करें।


यूपी पुलिस SI भर्ती का नोटिस फर्जीहाल ही में एंव प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस नोटिस को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। भर्ती बोर्ड ने बताया कि 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वारयल किए जा रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 3212 पदों पर अधियाचन प्राप्त होने संबंधी पत्र भ्रामक, कूटरचित और पूर्णत: असत्य है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड उक्त कूट रचित पत्र का खंडन करता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।'



जिन भी कैंडिडेट्स ने यह नोटिस देखा है और इसे सच समझ बैठे हैं, उन्हें यूपीआरपीपीबी का ये नया अपडेट जरूर देखना चाहिए। आप किसी भी वायरल का नोटिस पर भरोसा ना करें। उत्तर प्रदेश एसआई या पुलिस में कोई भी नई भर्ती आती है, तो उसकी अपडेट भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करता है। भर्ती के विज्ञापन से लेकर ऑनलाइन एप्लिकेशन और फॉर्म फीस भरने का लिंक भी यही आता है।


यूपी पुलिस दरोगा की नई भर्ती का इंतजार की पिछली भर्ती 4543 पदों पर आई थी। जिन भी उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन नहीं हुआ था, वो और उनके साथ नए कैंडिडेट्स जिनका सपना पुलिस में जाने का है, उन्हें नई भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। दारोगा बनने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए।


यह एज लिमिट जनरल वालों के लिए है। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को इसमें छूट मिलेगी। वहीं कैंडिडेट्स की हाइट 168सेमी, सीना 79 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी तय की गई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.