Rajasthan CET Admit Card 2026 Date : राजस्थान 12वीं लेवल सीईटी परीक्षा 2026 में अब कुछ दिन बाकी हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से इस परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। एग्जाम 1-3 दिसंबर 2026 तक लिया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में एग्जाम सेंटर से लेकर शिफ्ट टाइमिंग और बाकी की सभी जानकारी दी जाती है। आरएसएसबी चैयरमैन आलोक राज ने एडमिट कार्ड के साथ यह भी बताया है कि इस बार परीक्षा के बाद एक प्रमुख बदलाव भी किया गया है।


दरअसल, परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर अभ्यर्थियों को पहले साथ ले जाने की अनुमति रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि इस बार परीक्षा के बाद कैंडिडट्स को क्वेश्चन पेपर नहीं मिलेगा।


राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2026 डेटRSSB चेयरमैन आलोक राज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर यह अपडेट शेयर की है। उन्होंने लिखा 'सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 01-03 दिसंबर 2026 को होगी। एमिट कार्ड नोटिफिकेशन... 21 नवंबर को जिले और 26 नवंबर सेंटर अलॉटमेंट की जानकारी आएगी। इस बार परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर नहीं दिया जाएगा।'



क्वेश्चन पेपर वाली अपडेट के बाद कई छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्र के बिना उन्हें आंसर-की पर आपत्ति करने और परीक्षा का एनालिसिस करने में दिक्कत आएगी। अलगी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को प्रश्नो का अंदाजा और रिपीट होने वाले सवालों की जानकारी भी उन्हें नहीं मिल पाएगी।


2 शिफ्टों में होगा राजस्थान सीईटी का पेपर (सीनियर सेकेंण्डरी लेवल)-2026 1-3 दिसंबर तक 2-2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड 26 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड जैसी सभी जानकारी पहले ही निकालकर रख लें।


जरूरी दिशानिर्देश का भी ध्यान रखेंराजस्थान सीईटी की परीक्षा में जाते समय कुछ बातों का खासतौर से ध्यान रखें। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ अपना वैलिड फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा अगर पहचान पत्र में फोटो अगर 3 साल या उससे ज्यादा पुरानी है, तो उसे अपडेट करा लें। ताकि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की फोटो मिलान करने में कोई भी परेशानी न आए।


अगर फोटो से मिलान नहीं होता है, तो अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। क्वेश्चन पेपर में हर सवाल का जवाब देने के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे। जिसमें A,B,C,D का ऑप्शन जवाब और एक अन्य विकल्प E होगा,अगर कैंडिडेट्स को चारों विकल्पों में से कोई भी ऑप्शन नहीं चुनना है, तो ऑप्शन E को सेलेक्ट करना होगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.