Hoshiarpur District Court Recruitment 2026 : शॉर्टहैंड आता है और जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए जिला कोर्ट में वैकेंसी है। होशियारपुर जिला कोर्ट ऑफिस को स्टेनोग्राफर पद के लिए कैंडिडेट की जरूरत है। कोर्ट की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है। स्टेनोग्राफर ग्रेड III के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ऐसे में जो अभ्यर्थी में हैं, वो इसमें भी अप्लाई कर सकते हैं। फिल्हाल कोर्ट की इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है।होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट जज के ऑफिस में स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पद एडहॉक बेस पर भरे जा रहे हैं। कैंडिडेट्स की जॉइनिंग 6 महीने या जब तक नियमित नियुक्ति नहीं होती तब तक के लिए हो सकती है। इस भर्ती अभियान में जो भी अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं, उन्हें लास्ट डेट से पहले ही अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
कोर्ट स्टेनोग्राफर के लिए योग्यता
- जिला कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (BA) या बैचलर ऑफ साइंस (BSc) की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से ट्रांस्क्रिप्शन आती हो।
- वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसे कंप्यूटर के काम भी आते हो।
- अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्र सीमा में पंजाब सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
होशियारपुर जिला कोर्ट भर्ती 2026
आवेदन से पहले अभ्यर्थी पूरी तरह से अपनी योग्यता को लेकर संतुष्ट हो जाएं। इसके बाद ही फॉर्म अप्लाई करें। एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को कोर्ट द्वारा बताई गई तारीख को टेस्ट और इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। इसके लिए किसी भी तरह का टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। सभी आवेदन पत्र में अभ्यर्थी अपना कॉन्टेक्ट नंबर और ईमेल आईडी जरूर मेंशन करें। अधूरे और गलत फॉर्म जो रिजेक्ट कर दिए जाएंगें, इसकी पूरी लिस्ट कोर्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा।
आवेदन कैसे करें?इस भर्ती में कैंडिडेट्स कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hoshiarpur.dcourts.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। पहले वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, इसके बाद अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से इसमें भरनी होंगी। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सेल्फअटेस्ट करके अटैच करें और फॉर्म को कोर्ट के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दें। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कोर्ट की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
जिला कोर्ट की इस भर्ती में 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद पहुंचे आवेदन बिना कोई कारण बताए रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। ऑफिस गलत डिलीवरी या पोस्टल डिले के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा। अपने आवेदन के लिए अभ्यर्थी पूरी तरह से खुद जिम्मेदार होंगे।