CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा की कॉपियां चेक करने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है।

के मुताबिक अब बोर्ड परीक्षाओं में सिर्फ किताबी ज्ञान को रटकर आंसर लिखने से अच्छे नंबर नहीं मिलेंगे, बल्कि स्टूडेंट्स की तार्किक सोच और प्रैक्टिकल नॉलेज को अधिक महत्व दिया जाएगा।

बोर्ड द्वारा में साफ बताया गया है कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक करने में वैचारिक समझ (conceptual understanding), तार्किक सोच और ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग (practical application) पर अधिक जोर दिया जाएगा।

इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को केवल रटे-रटाए उत्तरों पर निर्भर रहने के बजाय, विषयों की स्पष्ट समझ दिखानी होगी। बोर्ड कॉपियां चेक करने के लिए इस नए मैथड को पहले के मुकाबले अधिक सार्थक बनाने और छात्रों की वास्तविक सीखने की क्षमताओं को दर्शाने की योजना बताया है।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम पैटर्न बदलेगा या नहीं?CBSE के सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि इस असेसमेंट स्ट्रक्चर को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इस सर्कुलर में बोर्ड परीक्षा के मौजूदा एग्जाम पैटर्न में किसी तत्काल बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। CBSE एक राष्ट्रीय सम्मेलन में मूल्यांकन सुधारों पर चर्चा करेगा।

दिसंबर में अहम बैठकबोर्ड के अनुसार, इस प्रस्तावित मूल्यांकन नीति पर देश भर के स्कूल प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों के साथ चर्चा की जाएगी। CBSE का 32वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 और 18 दिसंबर को जम्मू में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की थीम 'मूल्यांकन: वैश्विक दृष्टिकोण और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थी' है। इसमें पारंपरिक अंक-आधारित , छात्रों की सीखने की क्षमताओं, उनकी नवीन सोच और व्यावहारिक समझ का आकलन करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में मूल्यांकन की प्रक्रियाओं पर भी बात होगी, जिसमें शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उम्मीद है कि इन चर्चाओं में ऐसे तरीकों पर विचार किया जाएगा, जिनसे छात्रों की वैचारिक समझ और प्रैक्टिकल के कॉन्सेप्ट्स को मापा जा सके।

छात्रों पर क्या असर पड़ सकता है?अगर CBSE योग्यता-आधारित असेसमेंट को बड़े पैमाने पर लागू करता है, तो छात्रों को अपनी तैयारी की रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है। जिन सवालों में वैचारिक स्पष्टता और प्रैक्टिकल कॉन्सेप्ट्स की परख होती है, उनके लिए किताबों की परिभाषाओं और रटे-रटाए उत्तरों को याद रखना काफी नहीं होगा। उन्हें उसका असल जिंदगी में इस्तेमाल के बारे में लिखना होगा।

16 फरवरी से शुरू होंगे सीबीएसई बोर्ड एग्जामसीबीएसई जारी कर दी गई है। 10वीं बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी से 9 मार्च तक और 12वीं बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेंगे। कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों में और कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे। CBSE की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर बोर्ड एग्जाम डेटशीट चेक कर सकते हैं। छात्र यहां सब्जेक्ट वाइज एग्जाम का शेड्यूल देख सकते हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.