प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) के छात्रों के प्रति समाज का नजरिया बदलने और उन्हें पारंपरिक विश्वविद्यालयों या देश के प्रतिष्ठित के बराबर सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों के प्रति समाज के नजरिए में बदलाव की अपील की है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5वें नेशनल स्किल कन्वोकेशन सेरेमनी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वोकेशनल एजुकेशन और हैंड्स-ऑन स्किल्स को भी पारंपरिक यूनिवर्सिटी डिग्री के बराबर ही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और उनके परिवार अक्सर यह बताने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं कि वे किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज के बजाय ITI से जुड़े हैं।

PM मोदी ने कहा, 'जब कोई छात्र लेता है, तो उसके माता-पिता, दोस्त और रिश्तेदार अक्सर इसे छिपाकर रखते हैं। उन्हें यह बताने में शर्म आती है कि छात्र ITI में पढ़ता है। क्यों? क्योंकि वह छात्र किसी यूनिवर्सिटी या पारंपरिक कॉलेज में नहीं जा रहा है, बल्कि वह व्यावहारिक और शारीरिक काम (मैनुअल वर्क) से जुड़ा है।'

ITI से ट्रेंड लोग इंडस्ट्रीज की रीढ़ हैं: PM मोदीPM मोदी ने ITI वालों को कंपनियों की असली रीढ़ बताया है। उन्होंने कहा कि इस सोच को बदलने की जरूरत है, क्योंकि इंडस्ट्रीज को चलाने स्किल्ड वर्कर्स की अहम भूमिका होती है। उन्होंने उस धारणा को खत्म करने की बात कही है जो सालों से आईटीआई के खिलाफ बन गई है।


उन्होंने कहा कि पारंपरिक डिग्रियों को समाज में ज्यादा अहमियत दिए जाने के कारण एक ऐसी धारणा बन गई है कि व्यावसायिक प्रशिक्षण कम सम्मानजनक है, जबकि उद्योगों में ITI से प्रशिक्षित पेशेवरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

कंपनियों की असली ताकत 'डिग्री' नहीं, ITI वाले हैंPM मोदी ने कहा कि भले ही कंपनियों में एकेडमिक डिग्री वाले कर्मचारियों की संख्या सीमित हो, लेकिन उनका रोजमर्रा का कामकाज काफी हद तक व्यावसायिक संस्थानों से ट्रेंड स्किल्ड वर्कर्स पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, 'किसी भी बड़ी कंपनी को ले लीजिए: वहां भले ही कुछ लोग एकेडमिक डिग्री वाले हों, लेकिन कंपनी की असली ताकत - यानी वह शक्ति जो उसे चलाती है - वहां काम करने वाले उन 200-300 ITI- से आती है।'

वोकेशनल एजुकेशन को अधिक सम्मान देने की अपील कीसमाज द्वारा व्यावसायिक शिक्षा को देखने के नजरिए में बदलाव की मांग करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे समाज में एक गहरे मनोवैज्ञानिक बदलाव की बहुत जरूरत है।' उन्होंने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और उनकी टीम को बधाई दी, और कार्यक्रम में सर्टिफिकेट पाने वाले छात्रों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना की।

मोदी ने कहा कि छात्रों का पहनावा और उनका आचरण उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, और यह भी बताता है कि उनकी उपलब्धियों को पहचान मिलना कितना महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी की ये बातें तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई कर रहे लाखों युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी हैं। वे अपने स्किल को लेकर गर्व महसूस कर सकेंगे। जो युवा सिर्फ पारंपरिक डिग्री के पीछे भागते थे, वे अब जॉब ओरिएंटेड स्किल्स सीखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं, जिससे बेरोगजारी कम करने और स्वरोजगार बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.