CBSE Board Exam 2027 Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Datesheet 2027) जारी कर दी है। करीब 45 लाख स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा से पहले एक नए नियम की चर्चा तेज हो गई है। मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है।
में जिस नए नियम को लेकर चर्चा हो रही है, वह कैलकुलेटर है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने की परमिशन का नियम लागू होगा या नहीं? इस पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला जल्द आ सकता है।
कोर्ट ने 4 नवंबर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), NCERT और केंद्र सरकार से एक याचिका पर जवाब मांगा है। इस याचिका में 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति देने की मांग की गई है।
क्या है पूरा मामला?दरअसल, हाल ही में पीतमपुरा के रहने वाले विशाल दुआ ने अपनी और 10 अन्य अभिभावकों की ओर से दिल्ली हाई होर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की है। यह याचिका वकील नितिन मंगला के माध्यम से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं ने 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी परीक्षा में छात्रों को बेसिक, नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की है।
उन्होंने कोर्ट से यह भी आग्रह किया है कि वह किसी एक्सपर्ट बॉडी को यह चेक करने का निर्देश दें कि क्या गणित की परीक्षाओं में भी कैलकुलेटर यूज करने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं?
बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने की मांग क्यों?याचिका के अनुसार, अकाउंटेंसी और मैथ्स एग्जाम देने वाले छात्र लंबी गणनाओं को हाथ से करने में काफी समय बिता देते हैं। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इससे छात्रों के पास अपनी समझ और कॉन्सेप्ट्स के एप्लीकेशन को बताने के लिए कम समय बचता है।
याचिकाकर्ताओं ने यह भी बताया कि की पाठ्यक्रम समिति ने 25 और 26 नवंबर, 2024 को आयोजित अपनी 70वीं बैठक में 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी परीक्षा में बेसिक, नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
दिल्ली HC ने CBSE, NCERT और केंद्र से मांगा जवाबदिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका पर CBSE, NCERT और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की डिविजन बेंच ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है।
पहली बार IIT-JEE में लागू हुआ कैलकुलेटर वाला नियमहाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 एग्जाम डेट का नोटिस जारी किया था। नोटिस में बताया गया है कि का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा। संस्थान ने परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in भी लॉन्च की, जहां उम्मीदवार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया देख सकते हैं और एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े अपडेट चेक कर सकते हैं।
इसी के साथ IIT-JEE 2027 में पहली बार नया नियम भी जोड़ा गया। इस बार उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की परमिशन होगी। यह कैलकुलेटर नॉन-साइंटिफिक होगा और इसमें 10 से 12 अंकों का डिस्प्ले होगा।
अब उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी आईआईटी-जेईई वाला नया नियम लागू हो सकता है। हालांकि, बोर्ड परीक्षा में किसी तरह के बदलवा या ताजा अपडेट के लिए सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.