November Weekly 5 Govt Jobs 2026 List: ये महीना समाप्त होने में अब केवल आखिरी हफ्ता बचा है। इस दिनों कुछ बड़ी भर्तियों में आवेदन करने की समयसीमा भी खत्म हो रही है। रेलवे स्टेशन मास्टर, यूपी टीजीटी, इंडियन बैंक वाली भर्ती में अगर अभी तक आप अप्लाई नहीं कर सके हैं, तो फटाफट संबंधित भर्ती आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। यहां आपको इस हफ्ते की बड़ी भर्तियों की लिस्ट उनकी लास्ट डेट के साथ दी जा रही है। अपनो योग्य निकले सरकारी नौकरी के फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सही तरीके फिल करें। उम्र, योग्यता, सैलरी की डिटेल्स भी यहां दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में टीजीटी की 17735 पदों पर भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन कैंडिडेट्स अभी भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी यूपी शिक्षक भर्ती में लास्ट डेट 28 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए हिंदी, इंग्लिश, मैथिमेटिक्स, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, ड्रॉइंग जैसे सब्जेक्ट में टीजीटी टीचर की नियुक्ति की जाएगी। वैकेंसी-17735 योग्यता- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन किया हो। या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। साथ में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्राप्त संस्थान से बीएड किया हो। कक्षा 6-8 के लिए टीईटी भी क्वालिफाई होना जरूरी है। 9-10 के लिए टीईटी होना अनिवार्य नहीं है। एज लिमिट- 21-62 साल सैलरी- वेतनमान (लेवल-07) ₹44900-₹142400/- लास्ट डेट- 28 नवंबर 2026 ऑफिशियल वेबसाइट- www.upessc.up.gov.in
रेलवे में ऑफिसर बनने का मौका है। रेलवे स्टेशन मास्टर की 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की एप्लिकेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। जिन भी कैंडिडेट्स को रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल करनी है, खासकर वो ये चांस बिल्कुल भी ना छोड़ें। पद- स्टेशन मास्टर वैकेंसी-1265 अप्लाई करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर 2026 एप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट- 27 नवंबर 2026 योग्यता- ग्रेजुएशनसैलरी- बेसिक पे 35400/- ऑफिशियल वेबसाइट-www.rrbapply.gov.in सेलेक्शन प्रोसेस- सीबीटी, सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
बैंक में करियर शुरू करने के लिए अप्रेंटिसशिप बेहतरीन जरिया समझा जाता है। इंडियन बैंक की तरफ से अप्रेंटिस के 1500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 5 नवंबर से ही ऑनलाइन एप्लिकेशन चल रहे हैं। वैकेंसी-1500 क्वालिफिकेशन- किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। एज लिमिट- कम से कम 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों में छूट दी जाएगी। अप्लाई करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर 2026 सेलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा स्टाइपेंड कितना मिलेगा- मेट्रो अर्बन ब्रांच- 15,500/- और रूरल/सेमी अर्बन ब्रांच- 12,300/- अप्लाई कहां करें- www.nats.education.gov.in
भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भी सरकारी नौकरी पाने की अपॉर्चुनिटी है। 10वीं पास के लिए यहां जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पद भरे जा रहे हैं। इसकी भी लास्ट डेट बिल्कुल करीब है। आवेदन के लिए कोई भी दूसरा सर्टिफिकेट या अनुभव नहीं चाहिए। वैकेंसी-130 योग्यता-10वीं पास (12वीं वाले भी अप्लाई कर सकते हैं) एज लिमिट- कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल से ज्यादा न हो। सैलरी- ₹21700- ₹69000/- प्रति माह तक सेलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू अप्लाई कहां करें- www.sci.gov.in
BHU में नॉन टीचिंग पदों पर भी जॉब लेने का चांस हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सिस्टम इंजीनियर, मेटेनेंस इजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एसी ऑपरेटर, लेबोरेट्री अटेंडेंट और वर्कशॉप अटेंडेंट पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ग्रुप ए और ग्रुप बी जिस पर लेवल पर कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं, वो उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या 03/2026-2027 के अंतर्गत इसमें फॉर्म भरना होगा। यूनिट/सेक्टर- कंप्यूटर सेंटर पद- 11 अप्लाई करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर 2026 फॉर्म की हार्डकॉपी भेजने की लास्ट डेट- 30 नवंबर 2026 सैलरी- पोस्ट वाइज ₹18000 से ₹209200/- अप्लाई करने की लास्ट डेट- bhuonline.in
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.