NABARD Specialist Recruitment 2026: सरकारी अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो नाबार्ड आपको यह शानदार मौका दे रहा है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने हाल ही में स्पेशलिस्ट की नई भर्ती निकाली है। जिसके जरिए बैंक में जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं।
नाबार्ड को मुंबई हेड ऑफिस के लिए सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट की तलाश है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट की नियुक्ति की जाएगी। स्टेटवाइज पोस्ट और वैकेंसी की डिटेल्स चेक करने के बाद ही फॉर्म अप्लाई करें।
पद लोकेशन वैकेंसी नाबार्ड स्पेशलिस्ट के लिए योग्यता
- जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। एग्रीकल्चर/एग्रीबिजनेस/रूरल डेवलपमेंट/मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकेंगे। कैंडिडेट के पास FPO प्रमोशन/फार्मर कलेक्टिव, रूरल डेवलपमेंट/एग्री-बिजनेस प्रोजेक्ट, FPO मैनेजमेंट में डिजिटल टूल्स किसी भी भी कम से कम 1-3 साल का अनुभव हासिल किया हो। अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 24 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए।
- सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। एग्रीकल्चर/एग्रीबिजनेस/रूरल डेवलपमेंट/मैनेजमेट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया हो, तो बेहतर है। कम से कम 3-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस एफपीओ प्रमोशन/फार्मर कलेक्टिव, रूरल डेवलपमेंट/एग्रीबिजनेस प्रोजेक्टस, एफपीओ मैनेजमेंट मे डिजिटल टूल्स किसी भी एक में होना चाहिए।
सैलरी कितनी मिलेगी?
- जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट- ₹75000-₹100000
- सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट- ₹125000-₹150000
सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
- टेक्निकल एसेसमेंट:अभ्यर्थियों को 1:3 के रेश्यो में उनकी योग्यता, अनुभव आदि को देखते हुए टेक्निकल एसेसमेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट की पोस्ट में ही यह होगा। इसमें 20 नंबर का टेक्निकल असेसमेंट और 80 नंबर का इंटरव्यू होगा। यह जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर लागू नहीं होगा। टेक्निकल असेसमेंट पोस्ट पर एक्सल बेस्ड रिपोर्टिंग और डेटा एनालिसिस, प्रॉब्लम सॉल्विंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी और प्रेजेंटेशन स्किल्स देखी जाएंगी।
- इंटरव्यू: जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर पूरे 100 का इंटरव्यू ही होगा। इसमें टेक्निकल असेसमेंट नहीं लिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस और लास्ट डेट
- नाबार्ड की इस करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को ₹150 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इनके अलावा बाकी सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के ₹850 एप्लिकेशन लगेगी।
- इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।
- इस दौरान कैंडिडेट्स ऑनलाइन नाबार्ड वेबसाइट पर फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
- इससे पहले जिन भी अभ्यर्थियों ने नाबार्ड की किसी भी भर्ती में अप्लाई नहीं किया है, उन्हें सबसे पहले Click Here for New Registration के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस फॉलो करना होगा।
- इसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स मिल जाएगी।
- जिसकी मदद से लॉगइन करें और जिन-जिन कॉलम में जो डिटेल्स मांगी जाती है, उसे ध्यान से भरते जाएं।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें एप्लिकेशन फीस और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
फॉर्म भरने से लेकर पेमेंट करने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन ही पूरा होगा। इससे जुड़ी और कोई भी जानकारी कैंडिडेट्स नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।