Uttarakhand High Court Recruitment 2026 : काउंसलिंग का अच्छा एक्सपीरियंस है, या इसकी पढ़ाई की है तो आप फैमिली कोर्ट में नौकरी पा सकते हैं। हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट की तरफ से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उत्तरकाशी समेत कई दूसरी जगहों के फैमिली कोर्ट में काउंसलर की भर्ती निकाली गई है। इसका विज्ञापन नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट की तरफ से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट highcourtofuttarakhand.gov.in पर जारी किया गया है और कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
फैमिली कोर्ट में यह नियुक्ति काउंसलर, जनरल काउंसलर और चाइल्ड काउंसलर की पोस्ट पर की जाएगी। हालांकि सभी पोस्ट कॉन्ट्रेक्ट बेस पर भरे जाएंगे। जिन लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें भी इस भर्ती में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। मंथली सैलरी के अलावा अलग से ट्रैवल अलाउंस भी मिलेगा। एप्लिकेशन फॉर्म कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उत्तराखंड फैमिली कोर्ट भर्ती 2026
कोर्ट में काउंसलर बनने के लिए योग्यता
- काउंसलर: यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से से हासिल की हो। या साइकोलॉजिस्ट हों या कपल और फैमिली थेरेपी में सर्टिफिकेट रखते हों। इसके अलावा जिन लोगों के पास 10 साल का मिलाजुला वर्क एक्सपीरियंस काउंसलिंग,मीडिएशन, पारिवारिक और शादी शुदा मुद्दे और दूसरी चीजों में हैं, वो भी योग्य होंगे।
- जनरल काउंसलर:कपल और फैमिली थेरेपी में सर्टिफिकेट, या साइकेट्रिस्ट/साइकोलॉजिस्ट क्वालिफाईड हों या सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री रखते हों या कम से कम 10 साल का अनुभव काउंसलिंग, मिडिएशन, फैमिली मैटर्स या शादीशुदा मुद्दे और अन्य चीजों पर होना चाहिए।
- चाइल्ड काउंसलर: पोस्ट ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट कपल एंड फैमिली थेरेपी में किया हो या साइकेट्रिक/साइकोलॉजिस्ट किया हो या सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री हासिल की हो या कम से कम 10 साल का अनुभव इससे काउंसलिंग, मीडिएशन, फैमिली मेटर्स, मेट्रिमोनिएल डिस्प्यूट पर होना चाहिए।
- कैंडिडेट की उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसकी गणना आवेदन की आखिरी तारीख के हिसाब से की जाएगी।
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
इंटरव्यू बेस पर सेलेक्शनइस में उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू- इंटरेक्शन के बेस पर होगा। जिसमें कैंडिडेट की संबंधित फील्ड में नॉलेज, एक्सपीरियंस, विशेषज्ञता जैसी चीजें देखी जाएंगी। सेलेक्शन कमिटी इसके लिए हर पोस्ट के हिसाब से चुए हुए अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट जारी करेगी। इस हर पोस्ट के लिए तीन कैंडिडेट्स को वेटिंग लिस्ट में भी रखा जाएगा। जिससे अगर चयनित अभ्यर्थी एक महीने के भीतर जॉइन नहीं करते हैं या सालभर के अंदर रिजाइन कर देते हैं, तो दूसरे कैंडिडेट से संपर्क किया जा सके।
सैलरी कितनी मिलेगी?उत्तराखंड फैमिली कोर्ट में काउंसलर की पोस्ट कॉन्ट्रेक्ट बेस पर भरी जा रही है। जिसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। कैंडिडेट को हर महीने ₹50000 सैलरी मिलेगी। इसके अलावा हर महीने अलग से ₹10000 ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो कैंडिडेट को हर महीने ₹60,000 सैलरी मिलेगी।
अप्लाई कैसे करें?इस भर्ती में आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें।इसमें अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, उम्र, परमानेंट एड्रेस, मोबाइल नंबर, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन,जैसी सभी जानकारी भरें। एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आईडी प्रूफ, जन्मतिथि और अन्य डॉक्यूमेंट्स सेल्फ अटेस्टेड करके फॉर्म के साथ लगाने होंगे। इसके बाद इसे कोर्ट के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दें।