क्या आप दिल्ली से हैं और कार या बाइक चलाते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. ये तो सभी जानते हैं कि वाहन का PUC यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल करवाना काफी जरूरी है. अगर कोई वाहन चालक बिना पीयूसी के गाड़ी चलाता पाया जाता है तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. अहम बात ये है कि दिल्ली में प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने बिना पीयूसी गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.
दरअसल, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए पुलिस ने वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है. GRAP के तहत चलाए गए खास अभियान में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनके पास वैध पीयूसी नहीं है. जानने वाली बात ये है कि बिना वैध पीयूसी के 8000 से ज्यादा गाड़ियों के चालान काटे गए.
दिल्ली में पीयूसी के नियम जानें
बता दें कि दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी वाहनों के लिए वैध पीयूसी रखना अनिवार्य है. अगर कोई वाहन चालक बिना वैध पीयूसी के पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में 1 अक्टूबर 2026 से No PUC, No Fuel नियम सख्ती से लागू हैं. इस नियम के तहत ऐसे वाहन चालकों को पेट्रोल पंप या सीएनजी स्टेशन पर ईंधन नहीं दिया जाता है, जिनके पास वैध पीयूसी नहीं है.
नवंबर में चलाया विशेष जांच अभियान
बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान 1 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाया और इस अभियान के दौरान ही बिना पीयूसी वाली गाड़ियों के चालान काटे गए हैं.
जब्त हुईं 321 कार और बाइक
हैरानी की बात तो यह है कि जांच अभियान के दौरान पुलिस ने अपनी निर्धारित उम्र सीमा पूरी कर चुके 321 पुराने वाहनों को जब्त किया. नियमों के मुताबिक, दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल गाड़ियों को सड़कों पर चलाने की परमिशन नहीं है.
कितनी गड़ियों के कटे चालान?
जानकारी के मुताबिक, जांच अभियान के दौरान ही केवल 20 दिनों के अंदर ही बिना वैध पीयूसी के 8,027 गाड़ियों के चालान काटे गए. हैरानी की बात ये है कि दिल्ली में पहले से ही पीयूसी को लेकर सख्त नियम लागू है, लेकिन उसके बाद भी बड़ी संख्या में बिना वैध पीयूसी गाड़ियां पाई गई.
Solar Panel: अब सरकार ला रही है स्मार्ट ग्रिड, सूर्य घर योजना में नया धमाका
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.