सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. अगर कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता है तो ट्रैफिक नियमों के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. खासकर ऐसे वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जिनके कई बार चालान काटे जा चुके हैं.
बड़ी बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में ऐसी ही गाड़ियों की पहचान की है, जिनमें से हर एक पर 100 या फिर उससे ज्यादा चालान दर्ज हैं. अहम बात ये है कि अब इन गाड़ियों के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
पुलिस ने परिवहन विभाग को भेजी जानकारी
बता दें कि इन सभी गाड़ियां की जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भेज दी है. यानी अब जिन वाहनों के चालान जारी किए गए है, उन पर कार्रवाई की जा सकती है.
कितने वाहनों की पहचान की?
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1421 वाहनों की पहचान की है. बड़ी बात ये है कि इन वाहनों पर 100 या उससे ज्यादा चालान दर्ज हैं. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने भी इन वाहन के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है. साथ ही ऐसे वाहनों में कमर्शियल और निजी दोनों तरह की गाड़ियां शामिल है.
वाहन मालिकों के घर भेजे जा रहे नोटिस
बड़ी बात यह है कि परिवहन विभाग ने संबंधित वाहनों के रजिस्टर्ड मालिकों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं. विभाग अब मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत हर मामले की जांच करेगा. जांच के बाद ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा. यानी अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है. ऐसे में अब वाहन चालकों को अपनी गाड़ी के चालान की जानकारी रखनी चाहिए कि कहीं उनकी गाड़ी पर कोई पेंडिंग चालान तो नहीं है.
गाड़ी का चालान ऐसे करें चेक
अगर आप इस बात ये अनजान हैं कि आपके वाहन पर कितने चालान पेंडिंग हैं तो आप ऐसी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
सभी प्रकार की गाड़ियां शामिल
राजधानी में 1421 गाड़ियों की जो पहचान हुई है, उनके 100 या इससे ज्यादा चालान कट चुके हैं. यानी बार-बार ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया गया है और चालान कटने के बाद भी ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज किया गया है.इनमें कमर्शियल और निजी दोनों गाड़ियां शामिल है...
टोल बूथ कैसा भी हो, अब सब पर चलेगा Fastag, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.