अपना खुद का घर होना काफी बड़ी बात है. ऐसे में अगर आपके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. कर्नाटक सरकार बिना जमीन वाले परिवारों को आवासीय मुफ्त प्लॉट देने की तैयारी कर रही है. यानी सरकार का मकसद अपना घर बनाने के लिए गरीब लोगों को जमीन उपलब्ध करवाना है.
बता दें कि मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अध्यक्षता में 19 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके तहत सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में कुल 15 लाख प्लॉट देने का लक्ष्य रखा है.
जानकारी के मुताबिक, भू-गारंटी योजना के तहत सरकार पहले चरण में 25 हजार एकड़ जमीन पर 5 लाख प्लॉट तैयार करेगी. सरकार ने 31 जिलों में लगभग 23,500 एकड़ जमीन की पहचान की है, जिस पर 4.7 लाख प्लॉट तैयार किए जा सकते हैं.
कर्नाटक सरकार की भू-गारंटी योजना के लिए पात्र परिवार राज्य के तय नागरिक सेवा केंद्रों की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये योजना कर्नाटक के पात्र निवासियों के लिए है. सरकार का अनुमान यह है कि राज्य में लगभग 14.4 लाख लोगों के पास अपनी रहने के लिए जमीन नहीं है.
बता दें कि सरकार का शहरी क्षेत्रों में G+3 मॉडल के तहत बहुमंजिला इमारतें बनाने की योजना है. सरकार का कुल लक्ष्य तो 15 लाख प्लॉट बनाने का है. इनमें से 9 लाख प्लॉट ग्रामीण इलाकों में होंगे.
भू-गारंटी योजना में अप्लाई करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है. इनमें शामिल है...
आवेदन करने के लिए और कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी आनी बाकी है.
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर सरकार किन लोगों को फ्री में प्लॉट देने की योजना बना रही है, इसके लिए शर्ते क्या हैं?
प्रस्तावित योजना के तहत पात्र बिना जमीन वाले परिवारों को फ्री आवासीय जमीन दी जाएगी. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों को मानना भी जरूरी है जैसे...
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.