देश में बड़ी संख्या में लोग खाना बनाने के लिए LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है तो यह खबर आपके लिए खास है. तमिलनाडु सरकार जल्दी ही साल में तीन फ्री गैस रिफिल देने की योजना शुरू कर सकती है. इस योजना के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल सकता है.
ऐसे में अब इस योजना से जुड़ी कई जरूरी बातों को जानना जरूरी है, जैसे कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा, जरूरी शर्तें क्या है और कब से फ्री सिलेंडर मिलना शुरू होगा? आइए जानते हैं योजना से जुड़ी सारी जरूरी बातें.
साल में मिलेंगे तीन सिलेंडर फ्री
बता दें कि तमिलनाडु सरकार इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल में तीन एलपीजी सिलेंडर की रिफिल का खर्च देना की तैयारी है. यानी इस योजना के जरिए पात्र परिवारों को हर साल में तीन सिलेंडर की रिफिल मुफ्त मिलेगी, जिससे उनको काफी राहत मिल सकती है.
बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय के मुताबिक, यह पैसा सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा. साथ ही इस योजना से लगभग 1.30 करोड़ परिवारों को लाभ मिल सकता है.
महिला के बैंक में आएंगे पैसे
जानकारी के मुताबिक, इस योजना की राशि परिवार की महिला मुखिया के आधार से लिंक बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. हां, लेकिन इसकी पूरी जानकारी सरकार के आदेश के बाद ही साफ होगी.
योजना का क्या नाम है?
इस योजना का नाम अन्नपूर्णी सुपर सिक्स है. इस योजना के तहत ही पात्र परिवारों को साल में तीन सिलेंडर रिफिल का खर्च दिया जाएगा. ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये योजना कब शुरू होगी और कब से इस योजना का लाभ लोगों को मिलना शुरू होगा?
कब शुरू होगी योजना?
बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीन सिलेंडर रिफिल फ्री देने की योजना कब शुरू की जाएगी तो सरकार इस योजना को जनवरी 2027 में पोंगल के मौके पर शुरू करने की तैयारी कर रही है.
किन परिवारों को मिलेगा लाभ?
अहम सवाल ये है कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा तो इस योजना को लाभ इन लोगों को मिलने की बात सामने आई है. इनमें शामिल है...
कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें
बता दें कि सरकार फिलहाल संभावित लाभार्थियों की पहचान कर रही है. इस योजना के लिए आवेदन प्रोसेस क्या होगा, पात्रता की अंतिम शर्तें क्या होंगी और दूसरे जरूरी नियमों को लेकर फिलहाल आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है. इसलिए अभी लोगों को योजना से जुड़ी जरूरी अपडेट के सामने आने का इंतजार करना चाहिए.
क्या एक व्यक्ति के नाम पर दो अलग शहरों में LPG कनेक्शन हो सकते हैं?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.