क्या आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं? अगर हां तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. अक्सर कई लोग टोल प्लाजा पर भुगतान करने से बचने को लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं. इनमें से एक गाड़ी की नंबर प्लेट छुपाना भी है, ताकि टोल प्लाजा प भुगतान करने से बच सकें.
ऐसे में अब सरकार अपनी गाड़ी का नंबर प्लेट छुपाने वाले लोगों पर सख्ती करने की तैयारी में है. अगर आपका अक्सर नेशनल हाईवे पर आना-जाना लगा रहता है और गाड़ी की नंबर प्लेट को छुपाते हैं तो आपके लिए कुछ जरूरी बातें जाननी जरूरी है.
बता दें कि अब सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने की तैयार कर रहा है. हालांकि, यह फिलहाल अभी एक प्रस्ताव है.
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी
नए प्रस्ताव के तहत अगर कोई वाहन चालक टोल प्लाजा पर अपनी नंबर प्लेट को छुपाने की कोशिश करता है, ताकि टोल का भुगतान करने से बच सकें तो ऐसी वाहन चालक से कई गुना ज्यादा टोल चार्ज वसूला जा सकता है.
कैमरों से होगी निगरानी
बता दें कि सरकार अब टोल प्लाजा पर हाईटेक कैमरे और AI आधारित सिस्टम लगाने की तैयारी में है,ताकि इनकी मदद से ऐसे वाहनों को पकड़ा जा सकें, जिसके नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ की गई हो.
कितना वसूला जाएगा जुर्माना?
प्रस्तावित नियम के तहत अगर नंबर प्लेट को छुपाने की कोशिश की जाती है तो ऐसी वाहन चालकों से सामान्य टोल चार्ज का 4 से 8 गुना तक वसूला जा सकता है. मान लीजिए, सामान्य टोल 100 रुपये है तो 400 से 800 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. वहीं अगर सामान्य टोल 150 रुपये है तो आपको नंबर प्लेट के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर 600 से 1200 रुपये तक देने पड़ सकते हैं.
टोल जुर्माने के अलावा कट सकता है चालान
बड़ी बात ये है कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी नियमों का उल्लंघन है. ऐसा करने पर पहली बार 5 हजार और दूसरी बात 10,000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कार्रवाई प्रस्तावित टोल जुर्माने से अलग होगी. ऐसे में हर वाहन चालक को कुछ खास सावधानियों का ध्यान देना चाहिए.
नंबर प्लेट को लेकर रखें इन बातों का ध्यान
एक साल में 3 फ्री सिलेंडर देगी इस राज्य की सरकार, जानें कब शुरू होगी योजना?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.