छत पर सोलर पैनल लगवाना बिजली का बिल तो कम करता है, लेकिन आंधी-तूफान, आग, बिजली गिरने या चोरी से पैनल खराब हो जाए तो लाखों का नुकसान हो सकता है. इसी नुकसान से बचाने के लिए अब सोलर पैनल का बीमा भी मिलने लगा है. इसमें पैनल, इन्वर्टर, बैटरी और स्टैंड समेत पूरी लागत का बीमा होगा.
बीमा कराने वाली कंपनी Policybazaar ने सोलर पैनलों का बीमा कराने की सर्विस शुरू की है. कंपनी ने अपने बीमा पार्टनरों के साथ मिलकर ऑनलाइन सोलर पैनल बीमा शुरू किया है. इसे उसकी वेबसाइट से घर बैठे लिया जा सकता है.
कितने रुपए का बीमा ले सकेंगे?
कंपनी ने बताया है कि यह पॉलिसी एक साल के लिए मिलती है. ग्राहक 10 हजार से 50 लाख रुपए तक का बीमा ले सकते हैं. प्रीमियम दो चीजों पर निर्भर करेगा, आपने कितने रुपये का बीमा लिया है और आपका पिन कोड क्या है. यानी जगह के हिसाब से कीमत बदल सकती है.
दिल्ली के पिन कोड के हिसाब से...
आपको सलाह दी जाती है कि खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि कौन-कौन सा नुकसान कवर होगा और कौन सा नहीं, क्योंकि हर तरह की खराबी इसमें नहीं आती. यह बीमा आग, बिजली गिरने, आंधी-तूफान, चक्रवात, चोरी और बाहर से किसी चीज के टकराने से हुए नुकसान को कवर करता है. मतलब मौसम या हादसे की वजह से पैनल को नुकसान हुआ तो बीमा कंपनी मदद करेगी .
यह पॉलिसी पूरे भारत में घरों में लगे सोलर सिस्टम के लिए मिलेगी. इसके अलावा दुकान, फैक्ट्री या ऑफिस जैसे कमर्शियल सोलर सिस्टम के लिए भी अलग बीमा उपलब्ध है.
ये 4 सावधानियां जरूर बरतें
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.