Smart TV Buying Tips: बदलते जमाने के साथ-साथ हर चीज का प्रारूप बदल रहा है. घर में इस्तेमाल होने वाले टीवी भी अब काफी बदल चुका है. अब मार्केट में स्मार्ट टीवी भी आ चुके हैं. लगभग सभी के घरों में स्मार्ट टीवी ही नजर आते हैं. मार्केट में 15000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक के कई सारे ऑप्शन मौजूद होते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग खरीदारी करते वक्त सिर्फ टीवी का स्क्रीन साइज और डिस्काउंट ऑफर देखकर ही पैसे खर्च कर देते हैं.
यही जल्दबाजी बाद में बड़े पछतावे की वजह बनती है. घर लाने के कुछ महीनों बाद ही टीवी हैंग होने लगता है, पिक्चर धुंधली दिखती है या फिर नए ऐप्स चलना बंद हो जाते हैं. एक अच्छा स्मार्ट टीवी कम से कम 5 से 7 साल तक साथ चलता है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सही जगह लगे और हर दिन सिनेमा जैसा मजा मिले तो खरीदने से पहले टीवी में इन तीन चीजों को जरूर चेक कर लें.
टीवी का सबसे जरूरी हिस्सा उसकी स्क्रीन होती है. अगर आप 43 इंच या उससे बड़ा टीवी ले रहे हैं, तो फुल एचडी के बजाय हमेशा 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन ही चुनें ताकि तस्वीर एकदम शार्प दिखे. इसके साथ ही पैनल टाइप पर भी गौर करें. सामान्य एलईडी पैनल के मुकाबले क्यूएलईडी या ओलेड पैनल में रंग ज्यादा निखरकर आते हैं और काले रंग की गहराई बेहतर दिखती है.
अगर आपको क्रिकेट मैच देखने का शौक है और गेम्स खेलते हैं. तो टीवी का रिफ्रेश रेट जरूर चेक करें. 60 हर्ट्ज की जगह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला टीवी सही रहता है. इसमें हर चीज एकदम स्मूथ दिखाती है. इसके अलावा स्क्रीन पर HDR 10 या फिर डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी होना चाहिए. जिससे अंधेरे वाले सीन में भी हर छोटी डिटेल साफ नजर आती है.

आज मार्केट में जो स्मार्ट टीवी आते हैं वह स्मार्टफोन की तरह काम करते हैं. इसलिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दमदार होना बेहद जरूरी है. कई कंपनियां सस्ते टीवी में अपना खुद का कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम दे देती हैं. जिनमें कुछ समय बाद नए ऐप्स सपोर्ट करना बंद कर देते हैं. इसलिए हमेशा गूगल टीवी, एंड्रॉयड टीवी या फिर WebOS और टाइजन जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म वाला टीवी ही लें.
इसमें प्ले स्टोर वाली सब ऐप्स आसानी से चलते हैं. इसके साथ ही टीवी की RAM और इंटरनल स्टोरेज को नजरअंदाज न करें. अच्छी परफॉर्मेंस के लिए टीवी में कम से कम 2 जीबी RAM और 16 जीबी स्टोरेज जरूर होनी चाहिए. कम रैम वाले टीवी में ऐप खोलने या चैनल बदलने पर स्क्रीन थोड़ी सी अटकने लगती है.

Geyser Buying Tips: गीजर खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
आजकल टीवी इतने पतले आने लगे हैं कि उनमें बड़े स्पीकर लगाने की जगह नहीं बचती. ऐसे में आवाज की क्वालिटी पर फर्क पड़ता है. कई बार अच्छी पिक्चर वाले टीवी की आवाज इतनी धीमी होती है कि डायलॉग तक ठीक से सुनाई नहीं देते. इसलिए खरीदने से पहले कम से कम 24 वॉट से 30 वॉट का साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट जरूर जांच लें. इसके अलावा टीवी के पीछे दिए गए कनेक्टिविटी पोर्ट्स को भी गिन लें.
सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार को एक साथ जोड़ने के लिए कम से कम 3 HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट होने तो जरूरी है. इसमें एक HDMI ई-आर्क पोर्ट जरूर होना चाहिए जिससे अगर आप होम थिएटर जोड़ना चाहें तो बिना परेशानी के जोड़ सकें. में कोई दिक्कत न आए. तो साथ ही तेज इंटरनेट स्ट्रीमिंग के लिए डुअल-बैंड Wi-Fiऔर लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन भी जरूर चेक कर लेना चाहिए.
Fast Charging Tips: फ्लाइट मोड ऑन करके फोन चार्ज करने से क्या वाकई तेज बढ़ती है बैटरी? जान लें सच
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.