भारत में खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर LPG सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसकी कीमतों में जरा सा भी बदलाव घर के बजट को बिगाड़ सकता है. कारोबारी भी इससे अछूत नहीं रहते हैं.


आज 23, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. इसके अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती लागत ने कारोबारियों को परेशान कर रखा है. 


कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ रहे दाम


साल 2026 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 10 बाद बदलाव किए गए. सबसे पहले जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई. फिर फरवरी में 49 रुपये दाम बढ़ाए गए. मार्च में दो बार दाम बढ़ाए गए. पहले 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई. फिर 114.50 रुपये दाम  बढ़ाए गए. इसके बाद अप्रैल में 195.50 रुपये, मई में 993 रुपये, जून में 42 रुपये, सितंबर में 9.50 रुपये, अक्टूबर में 62.50 रुपये, नवंबर में 10 रुपये दाम बढ़ाए गए.


शहरवार चेक करें रेट























































शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली939.50 रुपये2,820.00 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,757.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,774.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये2,964.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,110.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,774.00 रुपये
भुवनेश्वर968.00 रुपये3,004.00 रुपये
वाराणसी979.50 रुपये2,942.00 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये2,932.50 रुपये

कम हो रहे घरेलू गैस उपभोक्ता


देश में 14.2 किलोग्राम वाले गैस उपभोक्ताओं की संख्या लगातार कम हो रही है. चालू वित्त वर्ष (अप्रैल से नवंबर 2026) के दौरान भारत में घरेलू LPG ग्राहकों की संख्या 33.4 करोड़ से घटकर 32.64 करोड़ रह गई है. यानी कुल 75 लाख कनेक्शन कम हुए हैं, जिनमें लगभग 60,000 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं. 


सरकार और तेल कंपनियों द्वाराबायोमेट्रिक e-KYC को अनिवार्य किए जाने के बाद एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक कनेक्शनों को सरेंडर करने और समय पर वेरिफिकेशन न कराए जाने के कारण लाखों निष्क्रिय व फर्जी कनेक्शन सिस्टम से हटाए गए हैं. OTP बेस्ड डिलीवरी भी इसकी एक बड़ी वजह है. सिलेंडर की डिलीवरी के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP की अनिवार्यता लागू होने से घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियली इस्तेमाल रुका है. जिन कनेक्शनों का इस्तेमाल मूल ग्राहक नहीं कर रहे थे, वे बंद हो गए हैं. 




विमान खड़े, सैलरी बकाया और उड़ानों में देरी... स्पाइसजेट पर पायलटों ने जताई चिंता! 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.