आज सोमवार, 23 नवंबर को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया. पिछले हफ्ते बीते आठ महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद इनमें यह सुधार देखने को मिला है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed के ब्याज दरों को लेकर नरमी के संकेतों के बीच कीमती धातुओं की कीमतों में आज तेजी आई है.
बुलियन डॉट कॉम के मुताबिक, सोमवार को भारत में सोने की कीमत 1,22,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत 1,49,610 रुपये प्रति 1 किलोग्राम दर्ज की गई. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड आज 1.1% उछलकर 3578.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, पिछले हफ्ते 15% की भारी गिरावट के बाद चांदी की कीमत 2.6% बढ़कर 42.21 डॉलर पर पहुंच गई.
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,22,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,150 रुपये है. वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,22,100 रुपये है. महानगरों में चेन्नई सबसे आगे है, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके बाद हैदराबाद और बेंगलुरु में भाव क्रमशः 1,61,600 रुपये और 1,61,480 रुपये हैं.
आज मुंबई में चांदी की ताजा कीमत 1,49,340 रुपये प्रति किलोग्राम है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी चांदी की कीमत 1,49,090 रुपये प्रति किलोग्राम है. चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव क्रमशः लगभग 1,49,780 रुपये और 1,49,580 रुपये प्रति किलोग्राम है. बेंगलुरु में भी कीमत लगभग 1,49,460 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है. कोलकाता में चांदी की कीमत फिलहाल लगभग 1,49,150 रुपये प्रति किलोग्राम है.
US Fed की ब्याज दरों पर नरमी के संकेत से आज सोने की कीमतों में उछाल आया है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि महंगाई को काबू करने के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बहुत अधिक बढ़ोतरी करना अमेरिकी अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल सकती है.
इस चेतावनी के बाद स्वैप ट्रेडर्स (Swap Traders) ने दिसंबर की बैठक में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने के अनुमान को घटा दिया है. जब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम होती है, तो निवेशकों को अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाने पर पहले जितना मोटा मुनाफा नहीं दिखता इसलिए वे अपना पैसा निकालकर सोने-चांदी में लगाने लगते हैं. जिससे निवेशकों के लिए सोने और चांदी जैसे गैर-ब्याज वाले सुरक्षित निवेश अधिक आकर्षक हो जाते हैं.
सोने की किस्मत अमेरिका पर टिकी, US की महंगाई से क्या है कनेक्शन?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.