त्रिपुरा में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब सरकार ने उनके लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान किया. मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने रविवार, 22 नवंबर को अगरतला के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी.


इस तरह से राज्य सरकार ने जुलाई 2022 से अब तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA/DR) 8% से बढ़ाकर 44% कर दिया है. यानी कि इसमें कुल 36 अंकों की बढ़ोतरी की गई. बता दें कि त्रिपुरा सरकार ने जुलाई 2022 से नवंबर 2026 के बीच यानी कि पिछले 4 साल और 4 महीनों में कई किश्तों में  महंगाई भत्ते को कुल 36 अंक (36%) बढ़ाया है, जो पहले 8% था, वह अब बढ़कर 44% हो गया है.


DA का अंतर कम करना सरकार का लक्ष्य


त्रिपुरा में सरकार का लक्ष्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बीच के अंतर को कम करना है. अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 60% DA मिल रहा है, जबकि त्रिपुरा के राज्य कर्मचारियों को 44% DA मिल रहा है. यानी कि दोनों के बीच 16 अंकों की अंतर है, इसे ही कम करना है. रविवार को सीएम ने भी कहा कि  राज्य सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के साथ इस अंतर को कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पहले यह अंतर और भी ज्यादा लगभग 30-35% से अधिक था, लेकिन अब इसमें काफी कमी आई है.


8वें वेतन आयोग पर सीएम ने दिया संकेत


मुख्यमंत्री ने इस बात का भी संकेत दिया है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में भी 8वां वेतन आयोग लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. इसे लेकर वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय के साथ चर्चा भी जारी है. 


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का बजट बीते कुछ सालों में 17,000 करोड़ से बढ़कर लगभग 32,000 करोड़ तक पहुंच गया है. सरकार राज्य की वित्तीय क्षमता और संसाधनों का आकलन करने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में उचित कदम उठाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे सरकार ने 7वें वेतन आयोग और महंगाई भत्ते (DA) के मामले में कर्मचारियों को राहत दी है, वैसे ही 8वें वेतन आयोग को लेकर भी सकारात्मक रुख अपनाया जाएगा.



:


8th Pay Commission: सरकारी नौकरी में प्रमोशन का बदलेगा नियम, अब हर 4 साल पर मिलेगी तरक्की?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.