भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ, टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और पहली पारी में 720 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 और दूसरी पारी में 239 रन 5 विकेट 239 रन बनाने में सफल रही.











पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज इतने थक गए थे कि कप्तान गिल ने 15 ओवर पहले ही ड्रा पर मैच को खत्म करने का फैसला कर लिया.


भले ही पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ लेकिन भारत के 4 तेज गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से एक नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जह एक ही टेस्ट मैच में 4 भारतीय तेज गेंदबाजों ने 250 से ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं, ऐसा कारनामा भारतीय तेज गेंदबाजों ने टेस्ट मैच में पहली बार किया है.


न्यूज़ीलैंड बनाम भारत, वेलिंगटन टेस्ट, 2026 (भारतीय तेज गेंदबाज)


बुमराह – 49 ओवर (294 गेंदें) कंबोज और कृष्णा – 45 ओवर (270 गेंदें) प्रत्येक आकाश दीप – 43 ओवर (258 गेंदें)


न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान बुमराह ने 29 ओवर , कंबोज ने 23 ओवर, आकाश दीप ने 23 औवर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 26 ओवर की गेंदबाजी की, इसके बाद दूसरी पारी में बुमराह ने 20, आकाश ने 20, कंबोज ने 22 और कृष्णा ने 19 ओवर की गेंदबाजी की.


टेस्ट मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट गंवाकर 720 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी.


भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी. टीम की तरफ से केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, यशस्वी जायसवाल (85 रन), शुभमन गिल (98 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.


 






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.