भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।











भारतीय गेंदबाज रविवार को ग्रुप बी के एक मैच में पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया।


पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत ए यह मैच 48 रन से हार गया था।


यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे।


इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा।


गेंदबाजों को उस तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने नेपाल के खिलाफ किया था। भारत ने उस मैच में नेपाल को केवल 26 रन पर आउट कर दिया था।


लेकिन भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपनी उस आक्रामकता को दोहराने में नाकाम रहे। इस मैच में कामचलाऊ गेंदबाज आयुष बडोनी ने हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जैसे नियमित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.