पंजाब के निलंबित DIG हर्चरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जांच तेज कर दी है. इस दौरान 5 मौजूदा और दो रिटायर्ड अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इन अधिकारियों में IAS, IPS और PCS अफसर शामिल हैं. ED को भुल्लर के करीबी सहयोगी कृष्णानु शारदा से इन अधिकारियों के कथित संबंधों की जांच करनी है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राहुल को सोमवार (23 नवंबर 2026) को पेश होने का समन दिया गया है. आनंद सागर शर्मा को 25 नवंबर और नीरू कात्याल गुप्ता को 26 नवंबर को बुलाया गया है. फाजिल्का SSP गगन अजीत सिंह और लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को भी समन भेजा गया. इसके अलावा रिटायर्ड अधिकारी गुरप्रीत सापरा और अरुण सेखरी भी ED के रडार पर है. बता दें कि CBI की दो FIR के आधार पर PMLA के तहत जांच कर रही ED भुल्लर पर रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच जारी रखा है.
DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ शिकायत
पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित तौर पर रिश्वत लेने, आय से अधिक संपत्ति बनाने और पंजाब में सरकारी लाभ दिलाने के लिए बिचौलियों का एक नेटवर्क चलाने का आरोप है. अक्टूबर 2025 में कबाड़ व्यापारी आकाश बट्टा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से शिकायत की थी.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरहिंद पुलिस स्टेशन में दर्ज एक पुलिस मामले में अपने पक्ष में कार्रवाई करवाने के लिए, भुल्लर ने एक बिचौलिए के जरिए रिश्वत की मांग की थी. 16 अक्टूबर 2025 को CBI ने कथित बिचौलिए कृशानू शारदा को 5 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. उसी दिन भुल्लर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
ED की जांच में कृशानु शारदा की कथित भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया है. उन पर सरकारी अधिकारियों और अपने पक्ष में प्रशासनिक फैसले चाहने वाले लोगों के बीच बिचौलिए के रूप में काम करने का संदेह है. ED के आरोपों के अनुसार, शारदा ने पैसों के बदले तबादलों, पोस्टिंग और अन्य सरकारी कामों में मदद की.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.