देश में वायु प्रदूषण से बहुत बुरा हाल है. वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बुरा हाल है. आइए आपको बताते हैं किस राज्य में ज्यादा बुरा हाल है.


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक कई शहरों में एक्यूआई काफी ज्यादा जा चुका है. हरियाणा के भिवानी का हाल सबसे खराब है. CPCB के मुताबिक वहां का एक्यूआई 264 है.


कैसा है किस शहर का हाल
हरियाणा का हाल वायु प्रदूषण से बुरा हाल है. हरियाणा के रोहतक में भी बुरा हाल है. वहां पर एक्यूआई इस 247 है. वहां हवा की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब है. पंजाब की बात करें तो वहां पर खन्ना शहर का एक्यूआई का लेवल बहुत ज्यादा है. वहां का एक्यूआई 232 है.


दिल्ली-एनसीआर का इतना है एक्यूआई
दिल्ली एनसीआर की हवा की गुणवत्ता भी काफी खराब है. CPCB के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 249 है. दिल्ली में लोगों के लिए जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. नोएडा का हाल भी इसमें बुरा है. नोएडा का एक्यूआई 213 है.


उत्तर प्रदेश में हापुड़, मेरठ, बागपथ बुलंदशहर समेत कई शहरों का एक्यूआई ज्यादा है. इन शहरों की हवा की क्लाविटी प्रदूषण की वजह से काफी खराब हो चुकी है.


दिवाली के बाद से बढ़ा प्रदूषण


देशभर में दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण एकदम से काफी बढ़ गया है. पटाखों की वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब, हरियाणा में पराली जलने की वजह से भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है. प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और कई बीमारियां हो रही हैं.


'प्रोफेशनल टैप डांसर', ट्रंप ने की थीं कौन सी दो भविष्यवाणी? जो सच हो गईं

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.