शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मद्देनजर दिल्ली में आयोजित सभ्यता संवाद मंच में भाग लेने आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा में हैं. भारतीय पत्रकारों ने पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री से आतंकवाद और इंडस वाटर समेत कई मसलों पर सवाल किए, जिनका उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.
हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को भारत को सौंपने के सवाल पर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि इतनी ऊंची आवाज में क्यों बात कर रहे हैं भाई. जब भी इस पर बात होगी तो बात सूबतों के जरिए होगी. पाकिस्तानी मंत्री ने विक्टिम कार्ड खेलते हुए कहा कि इस वक्त हम सबसे ज्यादा दहशतगर्दी से परेशान हैं. हम तो चाहते हैं कि सबूतों के आधार पर तमाम चीजें सामने लाई जाएं. तमाम लोग मिलजुल कर इस दहशतगर्दी का मुकाबला करें.
हाथ काटने वाले बयान पर क्या कहा
जब उनसे पूछा गया कि आपका बयान था कि जो भी इंडस वाटर कंट्रोल करने का प्रयास करेगा उसके हाथ काट दिए जाएंगे, क्या आपको अपने इस बयान पर पछतावा है? इस पर मुसादिक ने कहा कि मैं दोबारा से कह रहा हूं कि जब आप मुझे इंडस पर बात करने के लिए बुलाएंगे, उस वक्त हम इंडस पर बात जरूर करेंगे. इस वक्त आपने मुझे इंडस के लिए नहीं बुलाया है इस वक्त आपने मुझे जिन चीजों के लिए बुलाया है मैंने उन पर दिल चीर कर बात कर चुका हूं.
'मैं आपका मेहमान हूं और आप मेरे मेजबान'
भारतीय पत्रकारों के सीधे सवालों से घबराए मुसादिक ने कहा कि अभी मुझे एससीओ के हवाले से बुलाया गया है. अभी मुझे कल्चर के हवाले से बात करने के लिए बुलाया गया है तो अभी उसी के लिए हाजिर हूं. उन्होंने आगे कहा कि आपने मुझे तहजीब और सिविलाइजेशन पर बात करने के लिए बुलाया है तो मैं आपका मेहमान हूं और आप मेरे मेजबान हैं.
मुसादिक मलिक ने आगे कहा कि आप मुझे 100 मर्तबा रोक चुके हैं मैं 100 मर्तबा रुक चुका हूं. आप 100 बार सवाल पूछ चुके हैं और मैं 10 बार वहीं जवाब दे चुका हूं. आप 500 बार भी सवाल पूछेंगे तो मैं वहीं जवाब दूंगा जो पहले दे चुका हूं
बालेन शाह ने दिया पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष तो PM मोदी ने क्या दिया रिटर्न गिफ्ट, जानें
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.