साल 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. शिकायतकर्ता विकास सांस्कृत्यायन ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने BJP IT Cell Part II  नाम से वीडियो जारी कर उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे और मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे.


जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे लेकर साकेत कोर्ट ने आज सोमवार (23 नवंबर) को गैर-जमानती वारंट जारी किया. इससे पहले अक्टूबर में कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. कोर्ट को बताया गया था कि नोटिस तामील कराने पहुंचने पर उनका ठिकाना बंद मिला था.






पहले भी 2 बार जारी हुए हैं वारंट


मामले की सुनवाई कर रहे मुख्य जज के छुट्टी पर होने के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है. न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास पांडेय की ओर से दायर मामले में 31 अक्टूबर को और 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए थे. बता दें कि इससे पहले नोटिस तामील कराने गए व्यक्ति ने बताया था कि राठी के घर ताला लगा था. कोर्ट ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राठी के पते पर नए समन भी जारी किए थे. विकास पांडेय ने आरोप लगाया था कि राठी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की थी.


CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आए थे भारत
कोर्ट ने पहली बार 2019 में राठी के खिलाफ समन जारी किया था. वहीं इसी साल अक्टूबर की शुरुआत में राठी सीजेपी के प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे. बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 10 अक्टूबर को आंदोलन में शामिल होने के लिए वो दिल्ली पहुंचे थे. हालांकि गुरुग्राम के घर से उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. करीब 20 घंटे बाद जब पुलिस ने उन्हें छोड़ा तो उन्होंने किडनैपिंग का आरोप लगाया. कुछ दिनों बाद ही वह अचानक लंदन चले गए.



Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.