नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ जॉइंट पीसी में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों की साझा आस्था का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है. पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे आपसी भाईचारा के धागों से बुने हैं. भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं. 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं.'
उन्होंने कहा, 'अयोध्या में 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस ऐतिहासिक अवसर ने हमारी साझा आस्था को नई ऊर्जा दी है. इसके बाद से करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. 2025 में ही देश और दुनिया ने लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की है. आज शुरू की गई ट्रेन सेवा सरयू कमला एक्सप्रेस से हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब जनकपुर जाकर माता सीता के दर्शन करना भी सुगम हो जाएगा.'
भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे people-to-people ties के धागों से बुने हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था, 'नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।' - पीएम श्री @narendramodi पूरा देखें: https://t.co/8MpICh5VGX
— BJP (@BJP4India) November 23, 2026
पवित्र स्थलों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर करेंगे काम: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'हम लुंबिनी और बोधगया सहित दोनों देशों के बौद्ध और शिव शक्ति से जुड़े. हम पवित्र स्थलों पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे. हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी. हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी. भारत कई सालों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय सप्लायर रहा है. हमारी पड़ोसी देशों को पहली प्राथमिकता देने की नीति की भावना के अनुरूप, इस साल ऑयल सप्लाई से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को फ्यूल फर्टिलाइजर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखी.'
बालेन शाह ने पीएम मोदी को दिया नेपाल आने का न्योता
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी और भारतवासियों को नेपाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों पर घूमने का न्योता दिया. उन्होंने कहा, 'मैं आपको नेपाल आने के लिए दिल से न्योता देता हूं, जो मुक्तिनाथ भगवान, हिमालय की गोद में बसे श्री पशुपतिनाथ, तराई के मैदानों में माता जानकी, जनकजी, जीवित देवी कुमारी और शांति के अग्रदूत गौतम बुद्ध की जन्मभूमि है.' उन्होंने नेपालवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नेपाल आने का न्योता दिया.
उन्होंने ये भी कहा, 'नेपाल और भारत की दोस्ती दोनों देशों की खुशहाली पक्की करेगी. हमारी दोस्ती ऐसी हो कि भरोसा पहाड़ों जितना मजबूत हो, सहयोग नदियों जितना लगातार बहता रहे और हमारे साझे आसमान के नीचे दोनों देशों की खुशहाली कभी खत्म न हो.'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.