सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई करते हुए अपीलों के तेज और पारदर्शी निपटारे के लिए अहम निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने आदेश दिया है कि अपील ट्रिब्यूनल की संख्या बढ़ाई जाए. अदालत ने नाम जोड़ने (इनक्लूजन) और नाम हटाने (एक्सक्लूजन) से जुड़ी अपीलों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटने के लिए कहा है. इसके साथ ही नाम जोड़ने के मामलों को प्राथमिकता दी जाए.


कोर्ट ने लोगों की सुविधा और मामलों के तुरंत हल के लिए कोलकाता के कई हिस्सों में ट्रिब्यूनल स्थापित करने को भी कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए 7 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्रों की लंबित अपीलों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश भी दिया है.


सुप्रीम कोर्ट ने किसे हाईकोर्ट जाने के लिए कहा


अदालत ने यह भी कहा कि जिन लोगों को वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है, वह हाईकोर्ट जा सकते हैं.



गौरतलब है कि कोर्ट ने यह आदेश तब दिया कहा गया कि कुल 38 लाख अपीलों में से 22 लाख अपीलें उन मतदाताओं की हैं, जिन्हें एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया था.


चुनाव आयोग ने शनिवार को स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वे अपना नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं. इसके लिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, भले ही वे पहले से रजिस्टर रहे हों. यह स्पष्टीकरण उन वोटर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए है, जो पहले से पंजीकृत थे, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के बाद पब्लिश हुई ड्राफ्ट लिस्ट में उनके नाम नहीं मिले. 


यह भी पढ़ें : नेपाल को 24 हजार करोड़ का पैकेज, अंतरिक्ष से लेकर पुलिस ट्रेनिंग तक...कई समझौतों पर हस्ताक्षर

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.