सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की. अदालत ने सोमवार (23 नवंबर) को कहा कि इस बार सर्दियों में लोग भाग्यशाली हैं, लोगों के फेफड़ों को कुछ राहत मिली है. कोर्ट ने कहा कि इसका प्रकृति को भी इसका श्रेय जाता है. अदालत ने वायु प्रदूषण के मामले को लेकर राज्यों से रिपोर्ट भी मांगी है.
कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई पर मौजूद रहने के लिए कहा है. उसने प्रदूषण पर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी और दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने का सुझाव दिया. कोर्ट ने यह भी कहा कि बाध्यकारी आदेश जारी करने की बजाय दीर्घकालिक रणनीति पर काम करना चाहिए.
दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'लाइव लॉ' के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में वकील ने कहा कि कमर्शियल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आई है. इस पर सीजेआई ने कहा, रोज के लिए सामान की जरूरत है, इस वजह से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. क्या बॉर्डर पर ऐसी व्यवस्था की जा सकती है, जिससे सामान स्टोर किया जा सके. इस साल नहीं तो अगले साल ही सही. लेकिन अगले पांच सालों में ऐसी व्यवस्था हो कि कमर्शियल वाहन दिल्ली में एंट्री न करें.
अपडेट जारी है...
यह भी पढ़ें : बंगाल SIR पर SC का निर्देश, 'ट्रिब्यूनल की संख्या बढ़ाएं, चुनावी क्षेत्र को प्राथमिकता दें'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.