बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे मनाया. फैमिली से लेकर फैंस तक ने उन्हें ढेरों बधाईयां दी. वहीं एक्टेस श्रीलीला ने भी कार्तिक को खास अंदाज बर्थडे विश किया. 


कार्तिक के 36वें जन्मदिन पर श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में एक तस्वीर शेयर की.


कार्तिक आर्यन के लिए श्रीलीला का बर्थडे मैसेज
श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक छोटा सा मैसेज भी लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारी डोपामाइन की डोज को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. और हां, जन्मदिन पर शूटिंग से थोड़ा आराम भी कर लिया करो.'


श्रीलीला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by SREELEELA (@sreeleela14)







कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की डेटिंग की अफवाहें
बता दें, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला डेटिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर पहली बार मार्च 2025 में खबरें सामने आई थीं. दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा तब शुरू हुई, जब वे अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे हैं. इसके बाद भी दोनों को लेकर चर्चाएं जारी रहीं और उनकी मुलाकातों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनके रिश्ते को लेकर बातें होने लगीं.


इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब श्रीलीला कार्तिक की बहन कृतिका तिवारी के लिए रखे गए एक जश्न में शामिल हुईं. इसी दौरान एक अवॉर्ड फंक्शन में कार्तिक की मां माला तिवारी ने एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि परिवार चाहता है कि कार्तिक की होने वाली पत्नी डॉक्टर हो. फैंस ने इस बात को श्रीलीला से जोड़कर देखना शुरू कर दिया, क्योंकि श्रीलीला का मेडिकल बैकग्राउंड है.


जल्द बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे कार्तिक और श्रीलीला
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द ही अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. मेकर्स ने इसकी सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख 30 अप्रैल 2027 तय की है.


वहीं, कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग कर रहे हैं. 


श्रीलीला की बात करें तो वो राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम – ऑपरेशन मोल' में नजरप आ रही हैं. इसमें वो रोजा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके साथ धनुष, ममूटी और साई पल्लवी भी हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.