नवंबर का आखिरी फ्राइडे सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है. दरअसल 27 नवंबर को थिएटर्स में बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की कई फिल्मों का महाक्लैश होने वाला है. ये  सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. इनमें रोमांटिक फैमिली ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर तक शामिल हैं. यानी ऑडियंस के पास देखने के कई ऑप्शनंस मौजूद होंगे. तो चलिए यहां जानते हैं कि फ्राइडे को थिएटर में कौन सी फिल्में टकराएंगी. . 


गनमास्टर जी9
इमरान हाशमी की इस साल 'आवारापन 2' आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं अब एक्टर 'गनमास्टर जी9' के साथ सिनेमाघरों में कमबैक कर रहे हैं.  इस एक्शन रोमांस थ्रिलर को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया डिसूजा, आपारशक्ति खुराना और अवनीत कौर अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 27 नवंबर, फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 




ये प्रेम मोल लिया
'ये प्रेम मोल लिया' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं सपोर्टिंग कलाकारों में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन सहित कई शामिल हैं. सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित, यह फिल्म राजश्री कंटेंट को वापस लाती है जिसे दर्शक पसंद करते हैं. हिमेश रेशमिया के म्यूजिक के साथ, फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा किया गया हैय ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 




'कॉस्मिक सैमसन'
अभिजीत जोसेफ निर्देशित 'कॉस्मिक सैमसन' 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मलयालम के साथ ही इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा. फिलम के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें  संदीप प्रदीप, मिया जॉर्ज, मुकेश, रिया जितु और अल्फोंस पुथ्रेन अहम रोल में नजर आएंगे. 




'हेक्ड'
'हेक्ड' बिली नाम की एक टीनएजर की कहानी है, जिसे स्कूल से निकाले जाने के बाद पता चलता है कि उसके पास जादुई शक्तियां गैं. वह अपनी  माँ, ऐलिस के साथ 'हेक्से' नाम की चुड़ैलों की एक रहस्यमयी दुनिया में पहुंचती है, जहां उन्हें अपने परिवार के अतीत से जुड़े कई राज पता चलते हैं. इसमें हेली स्टेनफेल्ड, रशीदा जोन्स, जोडी फोस्टर, वाल्टन गोगिन्स औक ट्रेसी उलमैन ने अहम रोल प्ले किये हैं. फॉन वीरासुनथॉर्न औक जेसन हैंड निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर, शुक्रवार को रिलीज होगी. 




'बाला 369'
तेलुगु फिल्म 'बाला 369' का निर्देशनविजय कुमार कलीवरपु ने किया है. फिल्म में अरविन तेज मुख्य भूमिका में हैं, जो इस फिल्म से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. अरविन तेज के अलावा, त्रिनाथ और हिमा भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं. यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक अनोखी कहानी भी देखने को मिलेगी. 'अरविन आर्यश्री क्रिएशन्स' के बैनर तले विजय कुमार कलीवरपु और येल्लैया द्वारा निर्मित फिल्म 'बाला 369' को 27 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज किया जा रहा है. 




'हाई' 
एस. कृष्णा द्वारा निर्देशित दिलचस्प ड्रामा 'हाई'27 नवंबर, शुक्रवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.  इस तेलुगु फिल्म में अनन्या शर्मा साई कृष्णा,  पल्लवी डोरा और एस कृष्णा (लेखक, निर्देशक और को-प्रोड्यूर भी) सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.