रणबीर कपूर, यश और साईं पल्लवी स्टारर 'रामायण' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में नॉर्थ अमेरिका में न केवल छप्परफाड़ कमाई कर ली है बल्कि एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां 'रामायण' की नॉर्थ अमेरिका की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
'रामायण' ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि नॉर्थ अमेरिका में 'रामायण' ने 29 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने यहां इतिहास रचते हुए हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जिसके बाद इसने ग्लोबल स्टेज पर इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. यह बड़ी कामयाबी दिखाती है कि फिल्म ग्लोबल लेवल में अपनी पहचान बना रही है और दुनिया भर में मौजूद इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच भी इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है.
View this post on Instagram
'रामायण' ने नॉर्थ अमेरिका में 'धुरंधर 2' को चटाई धूल
बता दें कि नाॉर्थ अमेरिका में 29 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर 'रामायण' ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के 28.64 मिलियन डॉलर कमाई के रिकॉर्ड को मात दे दी है. इसके पहले कई फिल्म आई और चली गई लेकिन 'धुरंधर 2 के इस रिकॉर्ड को कोई छू भी नहीं पाई थी. फाइनली 'रामायण' ने नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म का खिताब 'धुरंधर 2 से छिन लिया है.
क्या 'रामायण' 30 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है?
'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तो टूट चुका है अब नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य 30 मिलियन डॉलर है. ये एक ऐसा मुकाम जिसे उत्तरी अमेरिका में अब तक किसी भी भारतीय फिल्म ने हासिल नहीं किया है. इस क्लब में शामिल होने के लिए, 'रामायण' को अपनी मौजूदा कमाई से लगभग 1 मिलियन डॉलर और कमाने होंगेय
थैंक्सगिविंग से पहले अभी कई वीकडेज बचे हैं, और उसके बाद छुट्टियों का लंबा दौर भी आने वाला है, इसलिए यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.