हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बड़ा और खास नाम कमाया है. आमिर खान की बेहतरीन फिल्म 'तारे जमीन पर' के चाइल्ड आर्टिस्ट दर्शील सफारी ने भी बाल कलाकार के रूप में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म के बाद वो और भी कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आए. जबकि बड़े होने पर भी वो फिल्मों में एक्टिव हैं. अब दर्शील साल 2027 में धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं. दरअसल प्रोड्यूसर राज जकारियास ने अपनी दो फिल्मे अनाउंस की हैं, इनमें से एक में दर्शील लीड रोल में नजर आएंगे


इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे दर्शील सफारी


प्रोड्यूसर राज जकारियास ने हाल ही में अपनी दो आने वाली फिल्मों का ऐलान किया है. एक का नाम है 'साइबर' और दूसरी का नाम है 'कोल्ली: वैली ऑफ डेथ'. इन दोनों फिल्मों को राज ज़कारियास के प्रोडक्शन हाउस 'सेलेब्स एंड रेड कार्पेट' के अंतर्गत बनाया जा रहा है. हालांकि अभी दोनों की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन, ये फिल्में साल 2027 की शुरुआत में दस्तक देंगी.


धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं दर्शील सफारी 


बता दें कि साइबर एक हिंदी भाषा की साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें दर्शील के साथ अभिनेता ज़ैन खान दुर्रानी भी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. इसका संगीत गोपी सुंदर ने तैयार किया है. डायरेक्शन की बात करें तो ये बागडोर आलोक नाइक ने संभाली है.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)




'कोल्ली: वैली ऑफ डेथ' के बारे में


सेलेब्स एंड रेड कार्पेट की दूसरी फिल्म कोल्ली की बात करें तो इसमें लीड रोल में ममता मोहनदास नजर आएंगी. ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसकी काहनी एक रेस्क्यू पर बेस्ड है. इसे फिल्म की लीड एक्ट्रेस ममता मोहनदास और राज जकारियास ने प्रोड्यूस किया है. जबकि डायरेक्टर हैं जोशी मेदायिल. 


दर्शील सफारी के बारे में


दर्शील सफारी अब 29 साल के हो चुके हैं. तारे जमीन पर के बाद उन्होंने 'बूम बूम', 'ज़ोकोमोन', 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन', 'क्विकी', 'हुकुस बुकुस' और 'सितारे जमीन पर' जैसी फिल्मों में काम किया. आखिरी बार उन्हें मई 2026 में आई फिल्म 'कृष्णा और चिट्ठी' में देखा गया था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.