रणबीर कपूर की 'रामायण' दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को त्योहारी छुट्टियों का भरपूर फायदा मिला और इसने अपने शुरुआती हफ्ते में धुआंधार नोट छापे, इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया. फिर भी इसने दमदार कमाई की. वहीं तीसरे वीकेंड भी इस पर नोटों की बारिश हुई. इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड रिलीज के 18 दिनों में 1693 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली.
लेकिन हैरानी की बात ये है कि छप्परफाड़ कमाई के बाद भी 'रामायण' को हिट का तमगा नहीं मिल पाया है. आखिर इसकी वजह क्या है? यहां डिटेल में इस रिपोर्ट में जान सकते हैं.
1600 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी क्यों नहीं हो पाई हिट?
मेकर्स के मुताबिक 'रामायण पार्ट 1' का बजट 2000 करोड़ रुपये है. वहीं इसके दूसरे पार्ट को मिलाकर इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है.
ऐसे में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के सामने आपनी लागत वसूलने के साथ ही मुनाफा कमाने की भी बड़ी चुनौती है.
थियेटर में फिल्म की लागत वसूलने के लिए आमतौर पर बजट से लगभग दोगुनी या उससे ज्यादा कमाई की जरूरत होती है, और फिल्म निर्माताओं को टिकट की कुल बिक्री का केवल एक हिस्सा ही मिलता है.
बड़ा बजट बना चुनौती
कम बजट में बनी फिल्में अगर 400-500 करोड़ कमा लेती हैं तो वे मोटा मुनाफा भी छाप लेती हैं. लेकिन 'रामायण' के लिए उसका बड़ा बजट ही बड़ी चुनौती बन गया है. यहां इस फिल्म के 16 सौ करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी मेकर्स को प्रॉफिट नहीं हुआ है.
'रामायण' को पॉपुलैरिटी का मिल सकता है फायदा
इन सबके बीच 'रामायण' बेशक सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है लेकिन इसकी रफ्तार बरकार है और ये हर दिन मोटी कमाई कर रही है. ऐसे में उम्मीद है कि ये एपिक फिल्म अभी शानदार कमाई करेगी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.