एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग की एक्स गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस हुआंग चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी से जुड़े एक अधिकारी के संपर्क में थी. इस दौरान वह 1 साल तक कॉन्टेक्ट में थी. उस दौरान वह चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग के साथ भी रिश्ते में थीं.


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग 1 साल तक रिश्ते में थे. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि एलिस हुआंग एक जासूस के तौर पर काम कर रही थीं या नहीं. इसके अलावा उसके खिलाफ कोई आरोप सार्वजनिक किया गया है. एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की प्रमुख थीं, जो एनवीडिया की एक बड़ी कस्टमर है. रॉयटर्स के मुताबिक, मेगास्पीड ने एक बार एनवीडिया से अरबों डॉलर की चिप्स खरीदी थीं.


मेगास्पीड की जांच कर रहा अमेरिका


अमेरिकी अधिकारी 2024 से ही मेगास्पीड की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऐसी आशंका है कि कंपनी ने एनवीडिया की एडवांस्ड AI चिप्स चीन को भेजी थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस मामले पर 29 अक्टूबर को आर्टिकल पब्लिश किया था. इसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते लगभग 2 सप्ताह बाद जेन्सेन हुआंग को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और एनवीडिया के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई. 


अमेरिकी प्रशासन ने क्या कहा?


अमेरिकी प्रशासन ने अब तक एलिस हुआंग को लेकर कोई ऐसा खुलासा नहीं किया, जिसे ये पता चले कि उसने जासूसी की है या नहीं. इस संबंध में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा था कि न्याय विभाग अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है. हाल ही में अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक जे क्लेटन ने एक इंटरव्यू में कहा कि एलिस हुआंग और उनकी कंपनी जांच के दायरे में हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मामले पर बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी पहले ही एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग के रिश्ते के बारे में जानकारी हो गई थी.


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.