Vaikuntha Chaturdashi 2026: कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी यानी वैकुंठ चतुर्दशी के दिन 14 दीपक जलाने की विशेष परंपरा है, जो सीधे तौर पर 14 लोकों और समस्त देवी-देवताओं को समर्पित होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन तिथि पर विधि-विधान से दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और साधक के लिए वैकुंठ धाम के द्वार खुलते हैं.
अगर आप भी इस अवसर पर अपने घर में सुख-समृद्धि और पॉजिविटी का संचार करना चाहते हैं, तो 14 दीपकों को प्रज्वलित करने का सही तरीका और उनके सटीक स्थान जानना बेहद जरूरी है.
दीपदान की तैयारी और सही विधि:
14 दीपकों का फल तभी पूर्ण रूप से मिलता है जब इन्हें शास्त्रोक्त नियमों के अनुसार प्रज्वलित किया जाए. दीपदान की संपूर्ण विधि नीचे दिए गए बिंदुओं में समझें:
दीपक का चयन और शुद्धिकरण: दीपदान के लिए मिट्टी के 14 नए दीपक लें या शुद्ध आटे से भी दीपक तैयार किए जा सकते हैं. मिट्टी के दीपकों को उपयोग से पहले साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
घी और तेल का सही प्रयोग: घर के पूजा मंदिर में जलाए जाने वाले दीपकों के लिए गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल करना श्रेष्ठ रहता है, जबकि घर के बाहरी हिस्सों में तिल या सरसों के तेल का उपयोग किया जा सकता है.
बत्ती और दिशा: सभी दीपकों में रुई की गोल या लंबी बत्ती लगाएं. दीपक प्रज्वलित करते समय अपना मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें.
संकल्प लेने का तरीका: दीपक जलाने से पहले हाथ में थोड़ा जल और अक्षत लेकर श्रीहरि विष्णु व महादेव का ध्यान करें. परिवार की सुख-शांति और पितरों की मुक्ति का संकल्प लेकर जल जमीन पर छोड़ दें.
सर्वोत्तम समय: दीपदान के लिए सूर्यास्त के तुरंत बाद का प्रदोष काल या रात्रि में भगवान विष्णु की आराधना का निशीथ काल सबसे उत्तम माना जाता है.
शास्त्रों के अनुसार इन 14 दीपकों को घर और आसपास के पवित्र स्थानों पर व्यवस्थित रूप से रखना चाहिए:
पूजा स्थान (ईशान कोण): घर के मंदिर में 2 दीपक जलाएं, जिनमें एक भगवान विष्णु और दूसरा भगवान शिव के निमित्त हो.
मुख्य द्वार: प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दाएं और बाएं 1-1 यानी कुल 2 दीपक रखें.
तुलसी के पास: माता तुलसी के पौधे के समीप 1 शुद्ध घी का दीपक अर्पित करें.
रसोई घर: पीने के पानी के स्थान या मटके के पास 1 दीपक जलाएं, क्योंकि इसे पितरों का स्थान माना जाता है.
छत और आंगन: घर की छत पर खुले आकाश के नीचे 1 दीपक और आंगन या बालकनी में 1 दीपक रखें.
पवित्र वृक्षों के नीचे: शाम के समय पीपल के पेड़ को स्पर्श किए बिना उसके नीचे 1 दीपक, भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र के नीचे 1 दीपक और कार्तिक मास में पूजनीय आंवले के पेड़ के नीचे 1 दीपक प्रज्वलित करें.
जल स्रोत और मंदिर: किसी नदी, तालाब या कुएं के घाट पर 1 दीपक रखें; यदि बाहर जाना संभव न हो तो घर के नल या पानी की टंकी के पास इसे रखा जा सकता है. इसके अतिरिक्त किसी शिव या विष्णु मंदिर में 1 दीपक अवश्य जलाएं.
दक्षिण दिशा: घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यमराज और पितरों के निमित्त 1 चौमुखी या साधारण दीपक रखें.
दीपदान के दौरान बरतें ये सावधानियां:
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.