UP Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, मास्टर्स प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट जारी कर दी है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं. 


कब हुई थी परीक्षा?


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित कराई गई थी. यह परीक्षा दो-दो पारियों में आयोजित कराई गई थी. वहीं अब उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालय में कुल 42 विषयों के अंतर्गत 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जानी है. इन पदों में 1564 पद सह-शिक्षा महाविद्यालयों और 372 पद महिला महाविद्यालयों के लिए है. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी विंडो खोल दी है, जिसके जरिए असंतुष्ट उम्मीदवार 29 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. 






क्या था परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया?


2 घंटे की अवधि वाली यह लिखित परीक्षा को 360 अंकों की थी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे. इसमें 30 सवाल सामान्य ज्ञान और 90 संबंधित विषय के सवाल थे. वहीं हर सही उत्तर के लिए प्लस तीन अंक दिए गए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए लिखित परीक्षा, 40 अंकों का इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल है.


Loco Pilot Salary: लोको पायलट बनने के लिए कैसे करें तैयारी, कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?


कैसे डाउनलोड करें आंसर की?



  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाएं. 

  • इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट नोटिस आंसर की सेक्शन खोलें.

  • विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें. 

  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल दर्ज करें.

  • इसके बाद सबमिट करते ही आंसर की का पीडीएफ खुल जाएगा.

  • इस पीडीएफ से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. 


ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 



  • आपत्ति दर्ज करने के लिए भी सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाएं.  

  • यहां अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें. 

  • उसके बाद जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करानी है उसे चुनें. 

  • अब आपत्ति की कैटेगरी का चयन करें और समर्थन में सही स्पष्टीकरण और सबूत अपलोड करें. 

  • इसके बाद व्यू ऑब्जेक्शन समरी सेक्शन में डिटेल जांच कर ऑनलाइन माध्यम से प्रति प्रश्न 100 रुपये का पेमेंट करें. 

  • आपत्ति को सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.