देश की जानी-मानी बॉक्सर और सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ चुकीं मैरी कॉम एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो किसी शो या बयान की वजह से नहीं बल्कि एक्स पति के साथ विवादों के वजह से सुर्खियों में हैं. बॉक्सर के खिलाफ एक्स हसबैंड करोंग ओनलर ने मानहानि का केस किया था, जिसमें दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है.   


करोंग ओनलर के मानहानि केस में आज मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओनलर और अन्य गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया है. मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओनलर ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कथित रूप से की गई टिप्पणियों के संबंध में दिल्ली की साकेत कोर्ट में मुक्केबाज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. इस केस में अगली सुनवाई साकेत कोर्ट में 21 दिसंबर को होगी. 


क्या बोली थीं मैरी कॉम?


बहरहाल, अगर एक्स पति को लेकर मैरी कॉम के बयान के बारे में बात की जाए तो आपकी अदालत में बॉक्सर ने एक्स हसबैंड पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने मैरी कॉम द्वारा बॉक्सिंग में कमाए करोड़ों रुपयों में धोखाधड़ की थी. उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनके नाम पर लोन लिए गए थे और उनकी प्रॉपर्टी को भी गिरवी रख दिया गया था. मैरी कॉम ने ये भी कहा था कि उनकी सही मंजूरी के बिना ही संपत्तियां ओनलर के नाम पर ट्रांसफर भी कर दी गई थीं.


हालांकि, ओनलर ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार भी किया. उन्होंने मैरी कॉम को उन आरोपों को साबित करने के लिए चुनौती भी दी और अब वो इस मामले को कोर्ट में घसीट ले गए. अब वो उनसे माफी और हर्जाना मांग रहे हैं.


ओनलर और मैरी कॉम की लव स्टोरी


इसके साथ ही अगर मैरी कॉम और ओनलर के रिश्ते के बारे में बात की जाए तो उनका रिश्ता 2000 में दिल्ली से शुरू हुआ था. ओनलर दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के स्टूडेंट थे और मैरी की मदद तब की थी जब कॉम्पिटिशन के रास्ते से उनका सामान खो गया था. दोनों ने 2005 में शादी की थी और 2007 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे. 2013 में उन्हें एक और बेटा हुआ था और 2018 में उन्होंने बेटी की चाहत में एक बच्ची को भी गोद लिया था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.