दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. जयवर्धने को महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के लिए क्रिकेट निदेशक (Director of Cricket) नियुक्त कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक एलान करके इस बात की जानकारी साझा की. वह 2026 आईपीएल तक मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे. सीजन समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था.
अब वह अपनी नई भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के क्रिकेट संबंधी मामलों की देखरेख करेंगे. जयवर्धने का दिल्ली से जुड़ना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. उनके कार्यकाल में मुंबई ने तीन आईपीएल खिताब जीते. लिहाजा दिल्ली के लिए उनका यह अनुभव काम आ सकता है.
निदेशक बनने पर महेला जयवर्धने ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के पास मजबूत पहचान और महिला क्रिकेट के लिए उत्साहित नजरिया है. मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम साथ क्या कर सकते हैं."
A new chapter with Dilli to complete some unfinished business 💙❤️ https://t.co/ETluakdc7W
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) November 20, 2026
जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली ने पिछले सीजन के महिला प्रीमियर लीग में फाइनल तक का सफर तय किया था. टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेला था, जिसमें उन्हें हार के साथ रनरअप रहना पड़ा. बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया.
महिला प्रीमियर लीग में भी दिल्ली कैपिटल्स ने कोई खिताब नहीं जीता है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली हर बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही है. 2023 से 2026 के बीच टूर्नामेंट के 4 सीजन खेले जा चुके हैं. हर बार दिल्ली ने फाइनल में कदम रखा है.
2023 के पहले सीजन में दिल्ली को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी. 2024 के दूसरे सीजन में दिल्ली की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खिताबी मुकाबला गंवाया. 2025 में दिल्ली ने फाइनल मैच फिर मुंबई इंडियंस के साथ खेला और टीम हार गई. 2026 सीजन में दिल्ली ने फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला, यहां भी दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.
ग्लेन फिलिप्स को जाल में कैसा फंसाया? आकाश दीप ने किया खुलासा; गंभीर की तारीफ में कही ये बात
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.