लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सियासी रैलियों की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले एक और 'पटकथा' लिखी जा रही है। तमाम नेता धार्मिक कथाओं का आयोजन करवा रहे हैं। कोई रामकथा तो कोई शिवपुराण और हनुमत कथा करवा रहा है। इनके जरिए नेता चुनाव से पहले अपने कद और सियासी ताकत का अहसास करवा रहे हैं।




कथाओं में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही है तो तमाम नेता भी शामिल हो रहे हैं। इनको लेकर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में राजा भैया 17 नवंबर से हनुमत कथा करवा रहे हैं। यह कथा शुक्रवार तक चलेगी। इसमें आचार्य धीरेंद्र शास्त्री कथावाचक है।




धीरेंद्र शास्त्री के पुराने बयानों पर उठे थे सवालकथा शुरू होने से पहले के पुराने बयानों पर सवाल उठे और कथा को रोकने की मांग की गई। इस पर धीरेंद्र शास्त्री, निशिकांत दुबे और राजा भैया ने पलटवार किया और कई राजनीतिक बयान दिए। कथा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, विधायक अभय सिंह समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हो चुके हैं।




मनोज पांडेय ने सितंबर में करवाई थी कथाऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने 11 से 17 सितंबर तक शिव पुराण कथा का आयोजन करवाया था। इसमें कथवाचक पं. प्रदीप मिश्र थे। इस कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक पहुंचे थे। कथा में इतने वीआईपी की मौजूदगी को रायबरेली में मनोज के कद और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।




ब्रजभूषण शरण सिंह ने भी करवाई थी कथागोंडा में ने 13 से 19 नवंबर तक हनुमत कथा का आयोजन करवाया। इसमें पं. विजय कौशल जी महाराज कथावाचक थे। इससे पहले ब्रजभूषण ने 1 से 8 जनवरी तक राष्ट्रकथा करवाई थी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, जगदंबिका पाल, ब्रजेश सिंह, धनंजय सिंह और विधायक सुशील सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे। इस कथा में क्षत्रिय नेताओं की जुटान को पूर्वांचल में जातीय गोलबंदी के तौर पर देखा गया।




विधायक और टिकटार्थी भी रेस में


  • बलिया में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने 22 से 28 जून तक राजन जी महाराज से रामकथा करवाई थी।

  • लखनऊ उत्तरी से विधायक नीरज बोरा ने 1 से 9 जून तक जगतगुरु रामभद्राचार्य से राम कथा करवाई थी।

  • सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने बीते दिनों भजन संध्या का आयोजन करवाया था। अब वह 21 से 25 दिसंबर तक हनुमत कथा करवाने जा रहे हैं। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होने वाली इस कथा में धीरेंद्र शास्त्री कथावाचक होंगे।

  • प्रयागराज में पूर्व विधायक उदय भान करवरिया ने 28 मार्च से 5 अप्रैल तक कथा का आयोजन करवाया था। राजन जी महाराज कथावाचक थे।

  • प्रयागराज में बीजेपी टिकट के दावेदार उदय प्रताप सिंह ने 21 से 23 मार्च तक धीरेंद्र शास्त्री से हनुमत कथा करवाई थी।

  • उन्नाव की भगवंत नगर सीट से दावेदारी कर रहे अरुण सिंह ने 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदीप मिश्रा से शिवपुराण कथा करवाई थी।

  • सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने 2 से 8 अक्टूबर तक राघवाचार्य जी महाराज से श्रीमद्भागवत कथा करवाई थी। इसमे सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.