रिटायरमेंट के बाद हर महीने खर्च चलाने के लिए नियमित आमदनी की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आपके PF खाते में अच्छी रकम जमा है, तो आने वाले समय में इसका इस्तेमाल करने का एक नया तरीका मिल सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) रिटायरमेंट के बाद जमा रकम निकालने के लिए ज्यादा ऑप्शन देने पर विचार कर रहा है.
इस कड़ी में सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) जैसा ऑप्शन भी शामिल हो सकता है. इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के समय पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने एक तय रकम ले सकेंगे और बाकी पैसा खाते में जमा रहेगा.
50 लाख रुपए के PF पर कैसे मिलेंगे 41,822 रुपए?
उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी के PF खाते में 50 लाख रुपए जमा हैं और उस पर सालाना 8% ब्याज मिलता है, तो वह 20 साल तक हर महीने करीब 41,822 रुपए निकाल सकता है. इस दौरान खाते में बची रकम पर ब्याज मिलता रहेगा. इस तरह 240 महीनों में कुल निकासी करीब 1 करोड़ रुपए हो जाएगी.
हालांकि, यह रकम एक तय ब्याज दर और 20 साल की अवधि मानकर की गई गणना है. इसे EPFO की ओर से तय मासिक भुगतान या गारंटीड पेंशन नहीं समझना चाहिए.
FD और एन्युटी से कितनी ज्यादा होगी कमाई?
इस गणना में PF से मिलने वाली मासिक रकम की तुलना बैंक FD और कमर्शियल एन्युटी से भी की गई है.
अभी नियमों पर होना है फैसला
सबसे अहम बात यह है कि EPFO में SWP जैसी सुविधा अभी लागू नहीं हुई है. इसके नियम, निकासी की रकम, ब्याज और टैक्स से जुड़ी शर्तें आधिकारिक फैसले के बाद ही साफ होंगी. इसलिए फिलहाल 41,822 रुपए को संभावित गणना के तौर पर ही देखना चाहिए.
EPFO: अब रिटायरमेंट पर हर महीने मिलेगा पैसा, पीएफ वालों के लिए खुशखबरी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.