NHAI Insurance SMS Clarification: इन दिनों गाड़ी के इंश्योरेंस को लेकर चर्चा बहुत तेजी से चल रही है. दरअसल कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अगर आपका इंश्योरेंस खत्म हो गया था तो टोल प्लाजा पर आपका चालान कट सकता है और उसको रिन्यू करने का मैसेज भी आयेगा. लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस तरह के संदेशों को लेकर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.


बता दें कि प्राधिकरण के मुताबिक चुनिंदा नेशनल हाईवे यूजर्स को भेजे जा रहे ये SMS एक प्रस्तावित जन जागरूकता पहल की टेस्टिंग का हिस्सा हैं और इनका टोल प्लाजा पर किसी तरह के चालान या जुर्माने से कोई संबंध नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि NHAI ने इस पूरे मामले पर क्या-क्या बातें साफ की हैं.


टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान


जानकारी दें दे कि NHAI ने साफ किया है कि बीमा रिन्यूअल से जुड़े ये SMS अलर्ट पूरी तरह से सूचनात्मक और सलाह देने के उद्देश्य से भेजे जा रहे हैं. इन संदेशों के आधार पर टोल प्लाजा पर कोई चालान काटने या जुर्माना लगाने का कोई नियम नहीं है. प्राधिकरण ने हाईवे यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि यह एसएमएस सिस्टम किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई या प्रवर्तन से जुड़ा नहीं है.


Lamborghini Temerario Spyder: Ferrari को टक्कर देने आई Lamborghini की नई सुपरकार, फीचर्स हैं कमाल


कैसे काम कर रही है यह टेस्टिंग प्रक्रिया?


बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार यह पायलट या ट्रायल सिस्टम वाहन के रजिस्ट्रेशन विवरण को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वाहन डेटाबेस से मिलान करके बीमा की स्थिति जांचने के लिए परखा जा रहा है.


इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को पॉलिसी की समाप्ति तिथि की सूचना देना और समय पर बीमा रिन्यू कराने के लिए प्रेरित करना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में पीड़ितों को मुआवजे से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सके.


सड़क सुरक्षा का मकसद


वहीं इसके अलावा NHAI का कहना है कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य जिम्मेदार वाहन स्वामित्व को बढ़ावा देना और समय पर बीमा रिन्यूअल के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को मजबूत करना है.


क्योंकि बीमा की वैधता बनी रहे और वाहन मालिकों को आखिरी समय की भागदौड़ न करनी पड़े इसके लिए ही रिमाइंडर संदेशों का परीक्षण किया जा रहा है.


क्या हैं कानूनी नियम?


बता दें कि भले ही टोल प्लाजा पर इन SMS अलर्ट से कोई जुर्माना नहीं लग रहा हो लेकिन सार्वजनिक सड़कों पर वैध थर्ड-पार्टी बीमा के बिना वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 196 के तहत दंडनीय अपराध है.


क्योंकि मौजूदा कानून के तहत पहली बार नियम तोड़ने पर बेस प्रीमियम का तीन गुना या 5,000 रुपये और दोबारा उल्लंघन पर बेस प्रीमियम का पांच गुना या 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. इसलिए समय पर बीमा रिन्यू कराना बेहद जरूरी है.


EV Charging Rules: EV चार्जिंग के लिए अलग मीटर लगवाना जरूरी है या नहीं, क्या हैं नियम?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.