पटना: ओझा-गुनी से प्रभावित होकर और अंधविश्वास के चंगुल में फंसी भाभी ने अपने छोटे देवर राहुल के घर को उजाड़ दिया। भाभी ने खून के रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपने ही डेढ़ वर्षीय भतीजे को जमीन पर पटककर मौत की नींद सुला दी। मामला पालीगंज थाने के कसोपुर गांव का है। हर दिन की तरह ग्रामीण अपने अपने काम में जुटे थे। राहुल भी अपने पिता के साथ काम में मशगूल था। गांव का माहौल बिल्कुल शांत था। तभी अचानक गांव के एक घर से चीखने चिल्लाने की आवाज निकली और पूरे गांव में खलबली मच गई।




भाभी ने की देवर के बेटे की हत्याकारण था एक कलयुगी चाची, ममता देवी ने अपने ही देवर के बेटे ऋषभ को जमीन पर पटककर उसकी इहलीला समाप्त कर दी। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपने पति के साथ फरार भी हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ।




अंधविश्वास का चक्कर!उधर, घटना की मुकम्मल जानकारी देते हुए मृतक ऋषभ के पिता राहुल ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भाभी का गहना चोरी हुआ था। गहना चोरी होने के बाद चोर का पता लगाने के लिए भाभी पुलिस के बजाय ओझा पर भरोसा किया। ओझा से मिलने के बाद भाभी का राहुल और उसके परिवार के प्रति व्यवहार बदल गया। पीड़ित राहुल ने बताया कि भाभी को आशंका थी कि उनका गहना मैने और मेरे परिवार ने चोरी कर ली है। तबसे इसी बात को लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे।



मासूम को जमीन पर पटकाबुधवार को जब वह घर पर नहीं था तब इसी बात को लेकर भाभी और मेरी पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद तूल पकड़ लिया। परिजनों ने घर में झगड़ा होने की बात बताई। जानकारी मिलते ही वह भागा भागा घर पहुंचा। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। मेरा बेटा आँगन में अधमरा पड़ा था। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि ऋषभ को भाभी ने गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया है।



नहीं बचा पाए डॉक्टरआनन फानन में वह बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे । लेकिन लाख प्रयास के बाद भी ऋषभ को बचाया नहीं जा सका। ऋषभ की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना की चर्चा गांव की गलियों से लेकर खेतों की आरी, मेढ़ और पगडंडियों पर आते जाते लोग कर रहे हैं। हत्यारण चाची घटना के बाद से फरार है। पुलिस हर संभावित जगहों पर उसे ढूंढ रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.