बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से गुरुवार की देर शाम एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। चौसा-रामगढ़ मार्ग (चौसा-मोहनिया हाईवे) पर सोनपा गांव के नजदीक हनुमान राय के डेरा के पास बेकाबू कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर पेड़ से टकरा गई। ये हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों में तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि, एक आदमी की मौत इलाज के दौरान हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।






चौसा-मोहनिया हाईवे पर दर्दनाक हादसादरअसल, बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर हनुमान राय के डेरा गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ी, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने सदर अस्पताल बक्सर में दम तोड़ दिया।






यूपी से बिहार के कैमूर जा रहे थे बारातीजानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव से बारात का काफिला चौसा यादव मोड़ होते हुए कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव जा रहा था। हनुमान राय के डेरा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और पहले बाइक से टक्कर होने के बाद बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में कार सीधे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखचे उड़ गए।






घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरीहादसे में घटनास्थल पर भतौरा गांव निवासी 30 वर्षीय बादल कुमार, पिता संतोष ठाकुर, 25 वर्षीय इरफान अंसारी और 20 वर्षीय अरबाज खान, पिता सोबन अली की मौत हो गई, जबकि सदर अस्पताल बक्सर ले जाए गए उतरौली गांव निवासी 34 वर्षीय अरुण कुमार, पिता राम निधि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार घायलों में सौरी गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम राय, पिता अनिल राय और शिवम की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।





  • चौसा-रामगढ़ मार्ग (चौसा-मोहनिया हाईवे) पर सोनपा गांव स्थित हनुमान राय के डेरा के पास हादसा।

  • कैसे हुआ हादसा, सड़क पर कार पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पेड़ से टकरा गई।

  • सड़क दुर्घटना में कार सवार सभी 4 लोगों की मौत और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।




शादी की खुशियां मातम में तब्दीलदुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई और पीछे आ रहे बारातियों के वाहन वहीं रुक गए, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.