हाजीपुर: चेहरे पर काला मास्क, सिर पर लाल टुपट्टा और अफरा-तफरी का माहौल, कुछ इस तरह हाजीपुर कोर्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पेश हुईं। करीब पांच साल पुराने चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में गुरुवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं।




ये पूरा मामला साल 2021 में वैशाली जिले के लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर आयोजित एक समारोह से जुड़ा है। उस दौरान एक तरफ स्टेज पर अक्षरा सिंह का डांस चल रहा था, तो दूसरी तरफ पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड ने कार्बाइन से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस फंक्शन के वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।






किस मामले में अक्षरा सिंह की हुई पेशी?ये घटना 23 अप्रैल 2021 की है, जब वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे का उपनयन संस्कार यानी जनेऊ समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी बुलाया गया था।




समारोह के दौरान जब अक्षरा सिंह मंच पर डांस कर रही थीं, तभी पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड ने कार्बाइन से फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान दो राउंड या कई राउंड फायरिंग की गई थी और इसका वीडियो भी सामने आया था।





  • करीब पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग केस में हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं।

  • 23 अप्रैल 2021 को लालगंज (वैशाली) स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर भतीजे का जनेऊ समारोह था।

  • अक्षरा सिंह की स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पुलिस की वर्दी पहने बॉडीगार्ड ने कार्बाइन से गोलियां चलाई थीं।

  • इस मामले में मुन्ना शुक्ला, अन्नू शुक्ला, बॉडीगार्ड और अक्षरा सिंह समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।




कोरोना काल की पाबंदियों की भी हुई थी अनदेखीजिस समय ये समारोह आयोजित हुआ था, उस वक्त बिहार समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही थी और बचाव के लिए कई सख्त पाबंदियां लागू थीं। इसके बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड नियमों की अनदेखी करने के आरोप भी लगे थे।






अक्षरा सिंह समेत कई पर दर्ज हुई थी प्राथमिकीसमारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। हर्ष फायरिंग और कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, फायरिंग करने वाले बॉडीगार्ड और समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.