शाहरुख खान 'वराइटी' की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले इंडियन एक्टर हैं । इस लिस्ट में 'किंग' एक्टर 92वें नंबर पर नजर आए हैं। मजेदार ये है कि इस लिस्ट में किसी भी भाषा या जेनरेशन का कोई दूसरा इंडियन एक्टर इस लिस्ट में नहीं है।




एक्टर ने कई बड़े हॉलीवुड कलाकारों को भी पीछे कर दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख ने जिन हॉलीवुड सितारों को पछाड़ा है उनमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन, फिलिप सीमोर हॉफमैन, एडी मर्फी, एलेन डेलन, जेंडाया, सिल्वेस्टर स्टेलोन और हेनरी फोंडा जैसे नाम शामिल हैं।