नई दिल्लीः इस अवसर पर सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल के संघर्ष और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, करुणा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रासा माशेल ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा, समानता और विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया है।




पुरस्कार स्वीकार करते हुए ग्रासा माशेल ने इस सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं यह सम्मान उन महिलाओं के नाम स्वीकार करती हूं, जिन्होंने मुझे साहस सिखाया, उन बच्चों के नाम जो हमें याद दिलाते हैं कि शिक्षा और सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण हैं और उन समुदायों के नाम, जिन्होंने कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी।







ग्रासा माशेल को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार , खरगे-हामिद अंसारी रहे मौजूद


  • पुरस्कार समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • ग्रासा माशेल को यह पुरस्कार मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए दिया गया है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय जूरी ने जनवरी 2026 में इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की थी।

महिलाओं और बच्चों के नाम किया सम्मानमोजाम्बिक की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.