भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी सेना पर निजी फायदे के लिए अपने ही देश की प्राकृतिक संपदा को लूटने का आरोप लगाया. प्राकृतिक संसाधनों पर आयोजित एक सत्र में बोलते हुए भारत के प्रतिनिधि पर्वतनैनी हरीश ने डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर का नाम लिए बिना दोनों की उस मुलाकात का जिक्र किया, जिसमें मुनीर ने ट्रंप को मिनरल्स से भरा एक बक्सा दिखाया था. 


भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, "पिछले सितंबर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख को विदेशी नेताओं के सामने मिनरल्स से भरा एक लकड़ी का बक्सा दिखाते हुए देखा गया था, जो प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में उनकी सेना की भूमिका का स्पष्ट संकेत है." उन्होंने इस्लामाबाद की सत्ता पर भी तंज कसा और कहा कि अगर पाकिस्तान के असली शासक इन संसाधनों का इस्तेमाल अपने नागरिकों के फायदे के लिए करें तो यह पाकिस्तान की जनता के लिए ज्यादा बेहतर होगा. 


मुनीर ने ट्रंप को पेश किए थे रेयर अर्थ
भारतीय दूत का इशारा पिछले साल व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई एक तस्वीर की ओर था, जो मुनीर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ट्रंप की मुलाकात के दौरान ली गई थी. इस फोटो में मुनीर दुर्लभ खनिजों से भरा एक लकड़ी का डिब्बा पेश करते दिख रहे हैं, जिसे ट्रंप बहुत ध्यान से देख रहे हैं और शरीफ किनारे से झांकते हुए नजर आ रहे हैं.


मुनीर को बताया सेल्समैन-इन-चीफ 
एक पाकिस्तानी सीनेटर ने मुनीर के इस अंदाज की तुलना एक ऐसे दुकानदार से की, जो ग्राहक को अपना सामान दिखा रहा हो. सोशल मीडिया पर उन्हें सेना प्रमुख की जगह सेल्समैन-इन-चीफ कहकर मजाक उड़ाया गया. उसी महीने पाकिस्तानी सेना से जुड़ी 'फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन' ने 'यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स' के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक समझौता किया. इसका मकसद पाकिस्तान में रक्षा और तकनीक के इस्तेमाल के लिए जरूरी रणनीतिक खनिजों की खोज करना था.


अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान ने अमेरिका को 'रेयर अर्थ' और महत्वपूर्ण खनिजों की अपनी पहली खेप भेजी. इस सौदे की गोपनीयता पर विपक्ष ने सवाल उठाए. संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भारतीय दूत हरीश ने ठीक इसी बात की ओर इशारा किया था कि पाकिस्तानी सेना अपने ही देश की खनिज संपदा में सीधे तौर पर शामिल है.



APEC Summit: जिनपिंग से दोस्ती पर बोले ट्रंप - 'कुछ लोगों को इससे जलन होती है'

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.