नई दिल्ली: एनएचएआई ने दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत जिन गाड़ियों का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या जिन्होंने इंश्योरेंस नहीं कराया है, उनके टोल प्लाजा से गुजरते ही मालिक के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर अलर्ट किया जाएगा। इसमें भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इसलिए एक लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ेगी।




कितना लगेगा जुर्माना?पहली बार बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये या बेस प्रीमियम का तीन गुना, जो भी लागू हो, जुर्माना वसूला जाएगा। इसी तरह, अगर वही गाड़ी दोबारा बिना इंश्योरेंस के टोल प्लाजा से गुजरती है तो दूसरी बार चालान की रकम बढ़ाकर 10 हजार रुपये या बेस प्रीमियम का पांच गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा।




कैसे काम करेगा सिस्टम?गाड़ियों का इंश्योरेंस वाहन डेटाबेस के जरिए चेक किया जाएगा। टोल पार करते ही गाड़ी के मालिक को एसएमएस के माध्यम से अलर्ट भेजा जाएगा। फिलहाल यह ट्रायल मुंडका टोल प्लाजा पर किया जा रहा है। जल्द ही इसे देशभर के एनएचएआई टोल प्लाजा पर शुरू करने की योजना है।




अधिकारियों ने बताया कि मुंडका टोल प्लाजा पहले ही बैरियर-फ्री टोल सिस्टम से लैस हो चुका है। ऐसे में यह अलर्ट उस टोल पॉइंट से भेजा जाएगा, जहां गाड़ी को बिना रोके फास्टैग के जरिए टोल शुल्क काटा जाता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.